hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले प्रशांत किशोर की चेतावनी – भ्रष्ट नेता फिर मंत्री बने तो कोर्ट जाएंगे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले प्रशांत किशोर की चेतावनी – भ्रष्ट नेता फिर मंत्री बने तो कोर्ट जाएंगे
राजनीतिचुनावराष्ट्रीयहिन्दी

बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले प्रशांत किशोर की चेतावनी – भ्रष्ट नेता फिर मंत्री बने तो कोर्ट जाएंगे

Revoi Editor
Last updated: November 18, 2025 5:26 pm
Revoi Editor
Published: November 18, 2025
Share
SHARE

पटना, 18 नवम्बर। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बीते बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की करार हार की जिम्मेदारी लेते हुए नई सरकार के गठन से पहले न सिर्फ एनडीए पर जमकर हमला बोला वरन चेतावनी भी दी कि यदि फिर भ्रष्ट नेताओं को मंत्री पद दिए गए तो वह कोर्ट जाएंगे। हालांकि बिहार चुनाव में जन सुराज पार्टी का खाता तक नहीं खुल सका, लेकिन प्रशांत किशोर ने कहा है कि वह जनता के हक के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

तीन साल में जितनी मेहनत करते हुए बिहार की जनता ने देखा है उससे दोगुनी ताकत से मेहनत करते हुए आप मुझे अगले पांच साल देखेंगे… हार तब होती है जब आप प्रयास छोड़ देते हैं!! pic.twitter.com/66lszN6TrZ

— Jan Suraaj (@jansuraajonline) November 18, 2025

प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कहा, ‘हमने कुछ नेताओं के बारे में जो बातें पहले कही थीं, वे वैसी ही हैं। हमें उम्मीद थी कि सरकार एक्शन लेगी, लेकिन लोगों ने उन्हें फिर से चुना है और उन्हें बहुत बड़ा मैंडेट दिया है। अब यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह उन्हें मिनिस्ट्री में शामिल न करे। यदि ऐसे नेताओं को फिर कैबिनेट में शामिल किया जाता है, तो हम लोगों के पास जाएंगे और जरूरत पड़ने पर कोर्ट भी जाएंगे। जिन चार लोगों के बारे में हमने पहले बताया था, यदि वे फिर से मिनिस्टर बनते हैं तो हम कोर्ट जाएंगे।’

40 हजार करोड़ खर्च करने के वादे पर NDA को मिला इतना बड़ा बहुमत

चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने कहा कि आजाद भारत में पहली बार, खासकर बिहार में किसी सरकार ने लोगों के लिए 40,000 करोड़ रुपये खर्च करने का वादा किया और इसीलिए NDA को इतना बड़ा बहुमत मिला। उन्होंने कहा, ‘लोग कह रहे हैं कि वोटरों ने 10,000 रुपये के लिए अपने वोट बेच दिए। यह सच नहीं है, यहां के लोग अपना या अपने बच्चों का भविष्य नहीं बेचेंगे। इस बहस का कोई अंत नहीं है।’

चुनाव के समय बिहार के डेढ़ करोड़ महिलाओं को यह कहते हुए 10 हजार रुपए दिया गया कि उन्हें एनडीए की सरकार बनने के बाद स्वरोजगार के लिए 2 लाख रुपए मिलेंगे। छह महीने के अंदर अगर यह वादा पूरा नहीं हुआ तो इन परिवारों के हक की लड़ाई जन सुराज लड़ेगा। pic.twitter.com/StECRmCatU

— Jan Suraaj (@jansuraajonline) November 18, 2025

हर विधानसभा पर कम से कम 60-62 हजार लोगों को 10-10 हजार रुपये दिए गए

प्रशांत किशोर ने कहा कि कुछ लोग चुनाव आयोग पर गलत काम करने का आरोप लगा रहे हैं, यह उनका मामला है, लेकिन हर विधानसभा सीट पर कम से कम 60,000-62,000 लोगों को 10,000 रुपये दिए गए और दो लाख रुपये का लोन देने का वादा किया गया। सरकारी अधिकारी ड्यूटी पर थे, जो लोगों को बता रहे थे कि यदि NDA सत्ता में वापस आई तो उन्हें लोन मिलेगा और इसके लिए जीविका दीदियों को ड्यूटी पर लगाया गया था।

‘वोट चोरी‘ कोई मुद्दा नहीं, सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल असल चिंता

उन्होंने कहा कि बिहार में ‘वोट चोरी’ कोई मुद्दा नहीं है। असल चिंता सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल है, जिसमें जीविका दीदियों को मोबिलाइजर के तौर पर इस्तेमाल करना शामिल है और मतदान के अंतिम दो घंटों में 15-20% वोट बढ़ने का पैटर्न है जबकि इलेक्शन कमीशन ने इसकी डिटेल्स शेयर नहीं की हैं। उन्होंने कहा कि जनसुराज भले ही एक छोटी पार्टी है, लेकिन विपक्ष से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे इसे सीरियसली लें और अगर जरूरत हो तो सुप्रीम कोर्ट जाएं। यह देखने का भी समय है कि क्या मौजूदा मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट काफी है।

You Might Also Like

हॉकी विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड का इस्तीफा
राज बब्बर-पूनम ढिल्लों व पद्मिनी कोल्हापुरे स्टारर ‘दिल बेकरार’ का ट्रेलर रिलीज
पीएम मोदी ने उत्तराखंड में घाम तापो पर्यटन को लेकर युवाओं का किया आह्वान
भाजपा का पलटवार – ‘चीन के इतने करीब हैं राहुल गांधी कि उन्हें पता है..अब क्या होने वाला’
पीएम मोदी का 11 दिनों में दूसरी बार वाराणसी दौरा, 870 करोड़ की योजनाओं का होगा शुभारंभ और शिलान्यास
TAGGED:Bihar cabinetissue of corrupt leadersnew government in BiharPrashant Kishor warns
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?