Homeराज्य'बृजेश पाठक के पास टाइम नहीं है', मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने लगाए...

‘बृजेश पाठक के पास टाइम नहीं है’, मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने लगाए डिप्टी सीएम पर आरोप, सांसद पर भी साधा निशाना

लखनऊ, 26 जुलाई। कानपुर देहात की अकबरपुर पुलिस पर हाल ही में यूपी सरकार की मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया था। प्रतिभा शुक्ला ने यहां थाने के बाहर बैठकर घंटों तक प्रदर्शन भी किया था। वहीं अब यूपी सरकार की मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रतिभा शुक्ला ने डिप्टी सीएम पर महिलाओं और ब्राह्मणों की बात नहीं सुनने का आरोप लगाया है। हाल ही में थाने का घेराव मामले को लेकर सपा प्रमुख ने बीजेपी पर निशाना भी साधा था। वहीं अब एक बार फिर भाजपा के ही दो बड़े नेताओं के बीच विवाद सामने आया है।

‘ब्राह्मणों की नहीं सुनी जा रही बात’

दरअसल, योगी सरकार की मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सांसद देवेंद्र सिंह भोले के खिलाफ ब्राह्मणों का अपमान करने का आरोप लगाया। गुरुवार को मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने पुलिस को दो अधिकारियों पर एक्शन की मांग को लेकर अकबरपुर थाने में धरना भी दिया था। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं, खासकर ब्राह्मणों को अपमानित करने का आरोप लगाया था।

वहीं अब धरना खत्म कर लखनऊ पहुंचीं मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों का सम्मान नहीं हो रहा है। मंत्री ने कहा कि अधिकारी मनमानी करते हैं। उन्होंने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पर भी महिलाओं और ब्राह्मणों की बात नहीं सुनने का आरोप लगाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments