hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: लीड्स टेस्ट : ओली पोप के नाबाद शतक से इंग्लैंड का ठोस जवाब, टीम इंडिया की पारी 471 रनों पर थमी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > लीड्स टेस्ट : ओली पोप के नाबाद शतक से इंग्लैंड का ठोस जवाब, टीम इंडिया की पारी 471 रनों पर थमी
खेलहिन्दी

लीड्स टेस्ट : ओली पोप के नाबाद शतक से इंग्लैंड का ठोस जवाब, टीम इंडिया की पारी 471 रनों पर थमी

Revoi Editor
Last updated: June 22, 2025 1:25 am
Revoi Editor
Published: June 22, 2025
Share
SHARE

लीड्स, 21 जून। हेडिंग्ली ग्राउंड पर लगातार दूसरे दिन बल्लेबाजी पराक्रम के बीच अब तक चार शतक के दर्शन हो चुके हैं। इस क्रम में टीम इंडिया ने ओपनर यशस्वी जायसवाल (101), कप्तान शुभमन गिल (147) और उनके नायब ऋषभ पंत (134) के शतकीय प्रहारों से लीड्स टेस्ट की पहली पारी में जहां 471 रनों का दमदार स्कोर खड़ा किया वहीं ओली पोप के नाबाद सैकड़े (100 रन, 131 गेंद, 13 चौके) और उनकी दो बड़ी साझेदारियों से इंग्लैंड ने भी ठोस जवाब दिया और शनिवार को स्टंप्स उखड़ने तक 49 ओवरों में तीन विकेट पर 209 रन बना लिए।

Stumps on Day 2 in Headingley!

England move to 209/3, trail by 262 runs.

3⃣ wickets so far for Jasprit Bumrah ⚡️

Join us tomorrow for Day 3 action 🏏

Scorecard ▶️ https://t.co/CuzAEnBkyu#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/OcNi0x7KVW

— BCCI (@BCCI) June 21, 2025

ओली पोप व बेन डकेट ने दूसरे विकेट के लिए जोड़े 122 रन

दूसरे सत्र के शुरुआती चार ओवरों में ही भारतीय पारी समाप्त होने के बाद बारिश के चलते तनिक विलंब से खेलने उतरे इंग्लैंड को हालांकि पहले ही ओवर में झटका लगा, जब भारतीय सुपर पेसर जसप्रीत बुमराह (3-48) ने जैक क्रॉली (चार रन) को लौटा दिया। लेकिन इसके बाद नए बल्लेबाज ओली पोप ने बेन डकेट (62 रन 94 गेंद, नौ चौके) के साथ जिम्मेदारी संभाली और चाय (1-107) निकालने के साथ दूसरे विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी कर दी।

That 💯 moment…

Take a bow. Oliver John Douglas Pope 🫡

🤝 @IGcom pic.twitter.com/ITqFhG13ho

— England Cricket (@englandcricket) June 21, 2025

पोप ने लगातार दूसरा व कुल नौवां टेस्ट सैकड़ा जड़ा

बुमराह ने 29वें ओवर में 126 के योग पर बेन डकेट को लौटाकर यह भागीदारी तोड़ी तो ओली पोप को जो रूट (28 रन, 58 गेंद, दो चौके) का सहारा मिला। इन दोनों ने 80 रनों की साझेदारी से स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। पोप ने 47वें ओवर में बुमराह की दूसरी गेंद पर सिंगल से लगातार दूसरा व कुल नौवां टेस्ट शतक पूरा किया। उन्होंने पिछले माह जिम्बाब्वे के खिलाफ इकलौते टेस्ट में 171 रनों की पारी खेली थी।

बुमराह ने किए 3 शिकार, इंग्लैंड अब भी 262 रन पीछे

हालांकि बुमराह अगली ही गेंद पर रूट को भी करुण नायर से कैच करा दिन की अपनी तीसरी सफलता हासिल की। दो ओवर बाद ही दिन का खेल समाप्त हुआ तो हैरी ब्रुक खाता खोले बिना ओली पोप के साथ क्रीज पर उपस्थित थे। इग्लैंड अब भी भारत से 262 रन पीछे हैं और उसके सात विकेट सुरक्षित हैं। अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि बुमराह एंड कम्पनी तीसरे दिन मेजबान बल्लेबाजों पर कितना दबाव झोंकती है।

लीड्स टेस्ट : ऋषभ पंत ने भी जड़ा शतक, गिल संग की द्विशतकीय भागीदारी, भारतीय पारी 471 रनों पर समाप्त

 

इसके पहले 3-359 रनों से आगे बढ़ी भारतीय पारी का मुख्य आकर्षण ऋषभ पंत (134 रन, 178 गेंद, 251 मिनट, छह छक्का, 12 चौके) और करिअर का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर बनाने वाले गिल (147 रन, 227 गेंद, 348 मिनट, एक छक्का, 19 चौके) के, जिनका पिछला सर्वोच्च स्कोर 123 (बनाम आस्ट्रेलिया, अहमदाबाद, 2023) था, बीच चौथे विकेट के लिए 209 रनों की भारी भरकम द्विशतकीय भागीदारी रही।

स्कोर कार्ड

लेकिन लंच (7-454) के लगभग आधा घंटा पहले यह भागीदारी टूटी तो अन्य बल्लेबाज विपक्षी आक्रमण का सामना नहीं कर सके और 11.1 ओवरों में 71 रनों की वृद्धि पर अंतिम सात बल्लेबाज लौट गए। कप्तान बेन स्टोक्स (4-66) व जोश टोंग (4-86) के सामने सिर्फ रवींद्र जडेजा (11) ही दहाई में पहुंच सके।

You Might Also Like

Stock market: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में खुला शेयर बाजार, ऑयल एंड गैस में दिखी सबसे ज्यादा गिरावट
भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के दौरान गिरे थे 4-5 लड़ाकू विमान, राष्ट्रपति ट्रंप ने कर दिया अब नया दावा
टीम इंडिया ने ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों एशिया कप ट्रॉफी लेने से किया इनकार
पतंजलि आयुर्वेद ने सुप्रीम कोर्ट में दी सफाई – ’14 दवाओं के लाइसेंस रद होने के बाद बिक्री पर लगाई रोक’
सनातन धर्म पर टिप्पणियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, उदयनिधि स्टालिन व 14 अन्य को जारी की नोटिस
TAGGED:CricketEngland gave a solid replyIndia's innings ended at 471 runsLeeds TestOllie Pope's unbeaten century
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

August 7, 2026

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?