hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, यात्रियों को कोलकाता में उतारा गया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, यात्रियों को कोलकाता में उतारा गया
राष्ट्रीयहिन्दी

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, यात्रियों को कोलकाता में उतारा गया

Revoi Editor
Last updated: June 17, 2025 1:32 pm
Revoi Editor
Published: June 17, 2025
Share
SHARE

कोलकाता, 17 जून। एअर इंडिया ने अपनी सैन फ्रांसिस्को-मुंबई उड़ान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण इसे कोलकाता में निर्धारित ठहराव पर ही समाप्त कर दिया। उड़ान को समाप्त किए जाने के कारण नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और ‘बोइंग777-200 एलआर’ के 211 यात्री, अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने में लग गए कि उन्हें जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाए।

टाटा समूह के स्वामित्व वाली इस विमानन कंपनी ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। यह घटना 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की उड़ान के उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कुछ दिनों बाद हुई है। सूत्रों ने बताया कि एअर इंडिया फंसे हुए यात्रियों को मुंबई ले जाने के लिए “विशेष व्यवस्था” कर रही है। फिलहाल इस बारे में और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
आमतौर पर एअरलाइन सैन फ्रांसिस्को से सीधे मुंबई के लिए उड़ान भरती है, लेकिन पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के बंद होने सहित अन्य भू-राजनीतिक घटनाओं के कारण एअर इंडिया को अपना मार्ग बदलना पड़ा और कोलकाता में “तकनीकी रूप से रुकना” पड़ा। सूत्रों के अनुसार, लैंडिंग के बाद की नियमित जांच के दौरान तकनीकी खामी का पता चला जिसके बाद विमानन कंपनी ने व्यापक जांच का निर्णय लिया।

विमान में मौजूद एक न्यूज एजेंसी के एक संवाददाता ने बताया कि विमान को मुंबई के लिए रात दो बजे रवाना होना था, लेकिन यात्रियों को 2.40 बजे के बाद खामी का पता तब चला जब चालक दल ने बताया कि बाएं इंजन में समस्या है। संवाददाता ने बताया कि इस घोषणा के साथ एक विशेष वादा भी किया गया था कि इस खामी को ठीक करने में 25 मिनट तक का समय लगेगा।

हालांकि, जैसे-जैसे समय बीतता गया, मुंबई से ‘कनेक्टिंग फ्लाइट’ लेने वाले परेशान यात्रियों ने चालक दल से काम की प्रगति के बारे में पूछताछ शुरू की लेकिन कोई उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिला। संवाददाता ने बताया कि अगली घोषणा सुबह 4.20 बजे हुई, जिसमें पायलट ने खामी को ठीक करने के लिए 15-20 मिनट का और वक्त मांगा लेकिन खामी दूर नहीं हुई।

अंत में, एअर इंडिया के एक अधिकारी ने घोषणा की कि मुंबई जाने वाली अधिकांश उड़ानें भरी हुई हैं और उन्होंने अधिकांश यात्रियों को होटल में ‘चेक-इन’ करने के लिए राजी कर लिया। यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के साथ ही उन्हें होटल में भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।

You Might Also Like

अमेरिका ने गाजा के रफह शहर पर हमले को लेकर जताई चिंता, इजराइल को गोला बारूद की आपूर्ति रोकी
विश्व शतरंज : सफेद मोहरों का लाभ नहीं उठा सके गुकेश, लिरेन के साथ सातवीं बाजी भी बराबरी पर छूटी
कर्नाटक चुनाव : अब भाजपा विधायक बासनगौड़ा ने लांघी मर्यादा, सोनिया गांधी को कहा ‘विषकन्या’
अभिनेता अरशद वारसी ने निवेशकों को किया गुमराह, SEBI ने लगाया एक साल का बैन, पत्‍नी पर भी एक्शन
बिहार मतदाता सूची संशोधन: SC ने कहा- मतदाता सूची पुनरीक्षण में निर्वाचन आयोग ने थोड़ा देर कर दी
TAGGED:Air India flightdisembarkedKolkataMUMBAIpassengerssan franciscotechnical fault
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
मध्यप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

August 10, 2026

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?