hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: घरेलू शेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी, सेंसेक्स 79,600 के करीब
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > घरेलू शेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी, सेंसेक्स 79,600 के करीब
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

घरेलू शेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी, सेंसेक्स 79,600 के करीब

Revoi Editor
Last updated: April 22, 2025 5:49 pm
Revoi Editor
Published: April 22, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 22 अप्रैल। विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह और बैंक शेयरों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला लगातार छठे कारोबारी सत्र में मंगलवार को भी जारी रहा। इस क्रम में बीएसई सेंसेक्स 187 अंकों की बढ़त से 79,600 के करीब जा पहुंचा।

सेंसेक्स में 187.09 अंकों की बढ़त

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 187.09 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79,595.59 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 415.8 अंकों की बढ़त से 79,824.30 तक जा पहुंचा था। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पमियों में 14 के शेयर लाभ में रहे जबकि 15 में नुकसान दर्ज किया गया।

निफ्टी 24,167.25 अंक पर बंद

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी भी 41.70 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,167.25 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में 117.05 अंकों की बढ़त से सूचकांक ने 24,242.60 का उच्चस्तर देखा।

इन शेयरों में रहा ज्यादा नफा-नुकसान

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में आईटीसी, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, इटर्नल, कोटक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे। वहीं नुकसान में रहने वाले प्रमुख शेयरों में इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, इन्फोसिस और बजाज फिनसर्व शामिल रहे।

एफआईआई ने 1,970.17 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,970.17 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.61 प्रतिशत बढ़त के साथ 67.33 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

You Might Also Like

एनसीसी कैडेट प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन में दें योगदान: राजनाथ सिंह
सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले – गुजरात नहीं, अब मैनपुरी मॉडल की धूम, 24 जीतेंगे, 27 में बनेगा इतिहास
भारत बंद के समर्थन में उतरी आप, पंजाब में किसानों-व्यापारियों से की शामिल होने की अपील
रेलवे ने स्थगित कीं एनटीपीसी और श्रेणी-1 की परीक्षाएं, जांच समिति गठित
मुंबई टेस्ट : टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत, वानखेड़े में न्यूजीलैंड को 372 रनों से दी शिकस्त
TAGGED:Bsedomestic stock marketniftyNSEsensexSensex close to 79600sixth consecutive daystock market rises
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

August 7, 2026

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?