राम मनोहर लोहिया की जयंती पर आज: प्रधानमंत्री मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, बताया एक दूरदर्शी नेता

नई दिल्ली, 23 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया की जयंती पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वह सामाजिक न्याय के प्रतीक थे जिन्होंने अपना जीवन वंचितों को सशक्त बनाने एवं एक मजबूत भारत के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। लोहिया का जन्म 1910 में हुआ था।

उन्होंने जन राजनीति में निहित अपने विचारों से समाजवादी राजनीति को समृद्ध किया और कांग्रेस पार्टी को चुनौती देने के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन का नेतृत्व करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह अनेक नेताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए प्रेरणास्रोत रहे। 1967 में उनका निधन हो गया।

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘डॉ. राम मनोहर लोहिया का उनकी जयंती पर स्मरण करता हूं। एक दूरदर्शी नेता, प्रखर स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय के प्रतीक, उन्होंने अपना जीवन वंचितों को सशक्त बनाने और एक मजबूत भारत के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।’’

RELATED ARTICLES

Most Popular