1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. राष्ट्रपति मुर्मु ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं, बोलीं – ‘आइए, हम सब नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें’
राष्ट्रपति मुर्मु ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं, बोलीं – ‘आइए, हम सब नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें’

राष्ट्रपति मुर्मु ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं, बोलीं – ‘आइए, हम सब नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें’

0
Social Share

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर। वर्ष 2025 के स्वागत के लिए पूरा विश्व तैयार है। ऐसे में देश में भी जगह-जगह नए वर्ष के स्वागत के लिए समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को नववर्ष 2025 की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, “नववर्ष के उल्लासपूर्ण अवसर पर मैं देश और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। नववर्ष का आगमन हमारे जीवन में नई आशा, नए सपनों और नई आकांक्षाओं के शुभारंभ का प्रतीक होता है। यह नया वर्ष हमें अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का अवसर है।’

द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘आइए, हम सभी हर्ष और उत्साह के साथ नए वर्ष का स्वागत करें तथा अपने समाज और राष्ट्र को एकता तथा उत्कृष्टता के मार्ग पर और आगे बढ़ाएं।’ राष्ट्रपति ने विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को भी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

 

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code