कजाखस्तान : आपात लैंडिंग से पहले अजरबैजान एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 42 लोगों के मारे जाने की आशंका

अस्ताना, 25 दिसम्बर। अजरबैजान से रूस जा रहा अजरबैजान एयरलाइंस का एक विमान आज कजाखस्तान के अक्ताऊ शहर में आपात लैंडिंग के पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कजाखस्तान के आपात मंत्रालय ने हादसे में 42 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है। कजाख परिवहन मंत्रालय ने बताया कि अजरबैजान की राजधानी बाकू से ग्रोज्नी के लिए उड़ान भरने वाला अजरबैजान एयरलाइंस का एक यात्री जेट पश्चिमी कजाखस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 62 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे।

चालक दल सहित 67 लोग विमान में सवार थे

कजाखस्तान के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने कहा कि हादसे में 25 लोग बच गए हैं। इनमें 22 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजरबैजान एयरलाइंस ने कहा कहा कि द एम्ब्रेयर 190 विमान को आपात स्थिति में अक्ताऊ एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन उससे पहले ही हादस हो गया। घटनास्थल पर 50 से अधिक बचावकर्मियों ने हादसे के बाद वहां लगी आग को बुझा दिया।

बचे 25 लोगों में से 22 अस्पताल में भर्ती

मंत्रालय ने टेलीग्राम पर कहा, ‘शुरुआती जानकारी के अनुसार, 25 लोग जिंदा बचे हैं, जिनमें से 22 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’ स्वास्थ्य अधिकारियों ने पहले कहा था कि जिंदा बचे 14 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मरने वालों की जानकारी जुटाई जा रही

वहीं अजरबैजान एयरलाइंस ने कहा कि एम्ब्रेयर 190 विमान कैस्पियन सागर के पूर्वी तट पर अक्ताऊ से लगभग तीन किलोमीटर दूर एक ऑयल एंड गैस हब के पास आपातकालीन लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। देश के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने कहा कि हताहतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार कुछ लोग जिंदा बचे हैं।’

RELATED ARTICLES

Most Popular