1. Home
  2. हिन्दी
  3. चुनाव
  4. दिल्ली विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 26 प्रत्याशियों की दूसरी सूची, सिसोदिया के खिलाफ मैदान में फरहाद सूरी
दिल्ली विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 26 प्रत्याशियों की दूसरी सूची, सिसोदिया के खिलाफ मैदान में फरहाद सूरी

दिल्ली विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 26 प्रत्याशियों की दूसरी सूची, सिसोदिया के खिलाफ मैदान में फरहाद सूरी

0
Social Share

नई दिल्ली, 24 दिसम्बर। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार की रात 26 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट गत 12 दिसम्बर को जारी की थी।

पहली लिस्ट में कांग्रेस ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जहां पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा था तो वहीं अब दूसरी सूची में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ जंगपुरा से फरहाद सूरी को टिकट दिया गया है।

फरहाद सूरी अब तक पटपड़गंज सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं। इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) ने अवध ओझा को इस सीट से टिकट दिया है। वहीं, हाजी इशराक खान आम आदमी पार्टी से वर्ष 2015 में सीलमपुर के विधायक रहे। इस बार ‘आप’ ने टिकट नहीं दिया तो वह कांग्रेस में चले गए। वह अब ‘आप’ के प्रदेश संयोजक व मंत्री गोपाल राय को चुनौती देंगे।

AAP कर चुकी है सभी 70 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा

उधर, आम आदमी पार्टी दिल्ली की सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। हालांकि, अभी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

भाजपा में अब तक जारी है मंथन

माना जा रहा है कि भाजपा जल्द ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। 30 दिसम्बर से पहले भाजपा की लिस्ट आनी की उम्मीद है। प्रत्याशियों को लेकर भाजपा में अभी मंथन जारी है। बताया गया कि दिल्ली की हर पर भाजपा मंथन कर रही है। इसी वजह से लिस्ट जारी होने में देरी हो रही है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code