1. Home
  2. कारोबार
  3. शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन नरमी, सेंसेक्स 238 अंक लुढ़का, निफ्टी 51 अंक कमजोर
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन नरमी, सेंसेक्स 238 अंक लुढ़का, निफ्टी 51 अंक कमजोर

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन नरमी, सेंसेक्स 238 अंक लुढ़का, निफ्टी 51 अंक कमजोर

0
Social Share

मुंबई, 21 जुलाई। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कच्चे तेल के दाम में तेजी के चलते घरेलू शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी और मंगलवार को दोनों मानक सूचकांक लाल निशान पर रुके। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 238 अंकों के नुकसान से बंद हुए तो एनएसई निफ्टी में 51 अंकों की कमजोर रही।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार एचडीएफसी बैंक में बिकवाली दबाव के साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

सेंसेक्स 238.41 अंक गिरकर 77,470.11 पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 238.41 अंक यानी 0.31 प्रतिशत गिरकर 77,470.11 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 371.19 अंकों की कमजोर से 77,337.33 अंक तक जा गिरा था। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 21 के स्टॉक मजबूत रहे तो नौ में गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी 50.80 अंकों के नुकसान से 24,187.70 पर बंद

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 50.80 अंक यानी 0.21 प्रतिशत के नुकसान के साथ 24,187.70 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 31 के शेयर हरे निशान पर रहे तो 19 में कमजोरी दिखी।

एचडीएफसी बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 2.08 फीसदी की गिरावट

सेंसेक्स समूह में शामिल कम्पनियों में एचडीएफसी बैंक के शेयर लगातार दूसरे दिन 2.08 की गिरावट के साथ बंद हुए। तिमाही वित्तीय परिणाम में मार्जिन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहने से बैंक का शेयर नुकसान में रहा। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस और पावर ग्रिड के शेयरों में भी गिरावट आई। वहीं बजाज फिनसर्व, इंटरग्लोब एविएशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाइटन प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

एफआईआई ने 1,121.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को 1,121.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत बढ़कर 90.03 डॉलर प्रति बैरल रहा।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code