ओडिशा में दर्दनाक हादसा : 2 वाहनों की टक्कर में 6 की मौत, 5 घायल

सुंदरगढ़, 2 नवम्बर। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में शनिवार तड़के एक वाहन के ट्रक से टक्कर होने से छह लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना हेमगिरि पुलिस थाने के अंतर्गत गायकनापाली इलाके के पास हुई। यात्रियों को ले जा रही एक वैन ट्रक से टकरा गई थी। उन्होंने बताया कीर्तन समूह के छह सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

ऐसा संदेह है कि इलाके में धुंध के कारण यह दुर्घटना हुई। ‘कीर्तन’ पार्टी दिवाली के अवसर पर एक कार्यक्रम के लिए चक्कपलाई गांव गई थी और कार्यक्रम केबाद अपने गांव लौट रही थी।

अधिकारी ने बताया कि ये लोग सुंदरगढ़ जिले के कंडागोडा और समरपिंडा गांव से थे। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular