hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: प्रधानमंत्री ने ठाकुर का वीडियो साझा कर संसदीय विशेषाधिकार के हनन को बढ़ावा दिया, कांग्रेस का आरोप
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > प्रधानमंत्री ने ठाकुर का वीडियो साझा कर संसदीय विशेषाधिकार के हनन को बढ़ावा दिया, कांग्रेस का आरोप
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

प्रधानमंत्री ने ठाकुर का वीडियो साझा कर संसदीय विशेषाधिकार के हनन को बढ़ावा दिया, कांग्रेस का आरोप

Vinayak Barot
Last updated: July 31, 2024 12:14 pm
Vinayak Barot
Published: July 31, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 31 जुलाई। कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा लोकसभा में दिए गए उस भाषण का वीडियो साझा करके संसदीय विशेषाधिकार के घोर हनन को बढ़ावा दिया है जिसमें ‘‘नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से उनकी जाति पूछकर संसदीय संवाद एवं चर्चा के स्तर को नीचे गिराया गया।’’

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि यह भारत के संसदीय इतिहास में एक नई और शर्मनाक गिरावट है तथा यह भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और नरेन्द्र मोदी के, गहरी जड़ें जमा चुके जातिवाद को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में दिये अनुराग ठाकुर के भाषण की मंगलवार को सराहना की थी और कहा था कि इसे अवश्य सुना जाना चाहिए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने अपने भाषण के दौरान, विपक्ष के नेता राहुल गांधी के संबोधन पर राजनीतिक रूप से पलटवार किया था। रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘यह भाषण जिसे नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री ‘अवश्य सुनने’ वाला बता रहे हैं, इसमें इनके सांसद ने बेहद ही अपमानजनक, असंवैधानिक और निंदनीय बातें कही हैं। इसका वीडियो साझा करके प्रधानमंत्री ने संसदीय विशेषाधिकार के घोर उल्लंघन को बढ़ावा दिया है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक सांसद और विपक्ष के नेता से उनकी जाति पूछकर संसदीय संवाद एवं चर्चा के स्तर को और नीचे गिरा दिया है। रमेश ने कहा, ‘‘विपक्ष के विरोध पर सभापति जगदंबिका पाल ने आश्वासन दिया कि भाषण के उन अंशों को हटा दिया जाएगा।

संसद की कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटाए गए भाषण के अंश को संपादित और अपलोड किया जाता है। संसद टीवी ने गैर-संपादित भाषण अपलोड किया और नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री ने इसे सार्वजनिक रूप से शेयर करते हुए इसकी तारीफ की है।’’ उन्होंने दावा किया कि यह भारत के संसदीय इतिहास में एक नई और शर्मनाक गिरावट है तथा यह भाजपा, आरएसएस और नरेन्द्र मोदी के, गहरी जड़ें जमा चुके जातिवाद को दर्शाता है।

You Might Also Like

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने दिसम्बर में स्वदेश लौटेंगी, बोलीं- ‘मुझे जान की परवाह नहीं, खुद सरेंडर करूंगी’
राहुल गांधी को अयोग्य ठहराये जाने को लेकर मनीष तिवारी और मणिकम टैगोर ने दिए कार्यस्थगन के नोटिस
महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस पहुंचे आशाताई के आवास, नम आंखों से अर्पित की श्रद्धांजलि
टाटा डब्ल्यूपीएल 2023 : मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी बड़ी जीत, आरसीबी 9 विकेट से परास्त
एशिया कप क्रिकेट : फाइनल के रिहर्सल में बीस छूटा श्रीलंका, सुपर 4 के अंतिम मैच में पाकिस्तान 5 विकेट से परास्त
TAGGED:Anurag Singh ThakurBJPpm modivideo
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
हिन्दीअंतरराष्ट्रीय

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

August 11, 2026

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?