hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी, अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी, अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा
राजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी, अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा

Vinayak Barot
Last updated: May 3, 2024 11:56 am
Vinayak Barot
Published: May 3, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 3 मई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। राहुल की मां सोनिया गांधी 2004 से इस सीट से लोकसभा चुनाव जीतती आई हैं। पार्टी ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि गांधी परिवार के करीबी माने जाने किशोरी लाल शर्मा को अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

शर्मा वह प्रमुख व्यक्ति हैं, जिन्होंने गांधी परिवार की गैर-मौजूदगी में दोनों प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों का काम-काज संभाला। पार्टी के मुताबिक, राय बरेली में राहुल गांधी के नामांकन दाखिल करने के दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। दोनों उम्मीदवार शुक्रवार को अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

इन दोनों सीट पर सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत 20 मई को मतदान होगा, जिसके लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन शुक्रवार यानी आज है। कांग्रेस ने शुक्रवार तड़के इन दोनों सीट पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। परंपरागत रूप से गांधी-नेहरू परिवार के सदस्यों के कब्जे वाली इन दोनों सीट पर दावेदारों के नामों को लेकर पार्टी में बृहस्पतिवार से ही विचार-विमर्श चल रहा था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को दिनेश प्रताप सिंह को रायबरेली से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। सिंह को 2019 लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी से हार का सामना करना पड़ा था। गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में बृहस्पतिवार देर शाम राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के पोस्टर और बैनर भी लाए गए। भाजपा नेता स्मृति ईरानी पहले ही अमेठी से अपना नामांकन दाखिल कर चुकी हैं।

You Might Also Like

विद्वानों में मतभेद : वाराणसी में 7 मार्च को होगा रंगोत्सव, देश के अन्य सभी हिस्सों में अगले दिन मनाई जाएगी होली
રાહુલ ગાંધીનું ‘દર્દ’: “હાર બાદ ન સીએમ, ન પ્રદેશ પ્રમુખે આપ્યું રાજીનામું, નહીં બદલું નિર્ણય”
कर्नाटक : तुमकुरु में क्रूजर और लॉरी की टक्कर में 9 श्रमिकों की मौत, 13 घायल, 24 यात्री थे सवार
बजट 2023 : पहचान पत्र के रूप में अब पैन कार्ड का इस्तेमाल होगा, केवाईसी के लिए आधार की अनिवार्यता समाप्त
जी- 20 शिखर बैठक में पीयूष गोयल होंगे प्रधानमंत्री मोदी के ‘शेरपा’
TAGGED:amethiCOngressfielded in the electionsKishori Lal SharmaLok Sabha Election 2024Rae BareliRahul Gandhiup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

August 7, 2026

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?