hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: श्रीनगर में बोले पीएम मोदी – ‘कुछ परिवारों ने अपने फायदे के लिए जम्मू-कश्मीर को जंजीरों में जकड़ दिया था’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > श्रीनगर में बोले पीएम मोदी – ‘कुछ परिवारों ने अपने फायदे के लिए जम्मू-कश्मीर को जंजीरों में जकड़ दिया था’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

श्रीनगर में बोले पीएम मोदी – ‘कुछ परिवारों ने अपने फायदे के लिए जम्मू-कश्मीर को जंजीरों में जकड़ दिया था’

Revoi Editor
Last updated: March 7, 2024 2:55 pm
Revoi Editor
Published: March 7, 2024
Share
SHARE

श्रीनगर, 7 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर प्रहार जारी रखते हुए गुरुवार को कहा कि कुछ परिवारों ने अपने फायदे के लिए जम्मू-कश्मीर को जंजीरों में जकड़ दिया था। लेकिन आज यहां आर्टिकल 370 नहीं है, इसलिए यहां पर सभी को सामान्य अधिकार मिल रहा है।

6400 करोड़ रुपये की 53 परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित

श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम से 6400 करोड़ रुपये की 53 परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करने के अवसर पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश में जो कानून लागू होते थे, वह जम्मू-कश्मीर में लागू नहीं होते हैं। जन-कल्याण की योजनाओं का लाभ मेरे भाई-बहनों को नहीं मिलता था।’

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से मैं कहना चाहता हूं कि विदेशों में न जाकर देश में शादी करें। मेड इन इंडिया को बढ़ावा देने के मकसद से जम्मू-कश्मीर में बारात लेकर आएं। यहां पर लोगों को प्रेरित करें कि वे शादी यहां करें, जिससे यहां के लोगों को रोजगार मिले।’

‘वर्ष 2023 में दो करोड़ से ज्यादा पर्यटक जम्मू-कश्मी आए‘

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पूरी दुनिया ने देखा कि जम्मू-कश्मीर में जी-20 का सफल आयोजन हुआ। कुछ कहते थे कि यहां कौन आएगा, पर्यटन कैसे बढ़ेगा। उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि दो करोड़ से ज्यादा पर्यटक साल 2023 में यहां आए।’

पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं 2014 के बाद जब भी यहां आया, मैंने हमेशा कहा है कि मैं ये सब प्रयास आपका दिल जीतने के लिए कर रहा हूं और मैं देख रहा हूं कि मैं आपका दिल जीतने में कामयाब रहा हूं। मैं लगातार प्रयास करता रहूंगा।’

‘यह नया जम्मू-कश्मीर है, जिसका हम दशकों से इंतजार कर रहे थे‘

प्रधानमंत्री ने परिवारवादियों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘कुछ लोग मेरे परिवार पर सवाल उठाते हैं। उनसे कहना चाहता हूं कि यहां मौजूद लोग मेरा परिवार है।’ ‘मैं हूं मोदी का परिवार’ के नारे भी इस दौरान पीएम मोदी के सामने लगाए गए। उन्होंने कहा, ‘मुझे बताया गया है कि 285 ब्लॉकों के एक लाख लोग वर्चुअली हमसे जुड़े हैं। मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह नया जम्मू-कश्मीर है, जिसका हम दशकों से इंतजार कर रहे थे।’

You Might Also Like

हांगझू एशियाई खेल : भारत ने पूरा किया पदकों का पचासा, तजिंदर व अविनाश की अगुआई में एथलीटों ने जीते 2 स्वर्ण सहित नौ पदक
शेयर बाजार की जबर्दस्त छलांग, सेंसेक्स 889 अंक चढ़ा, निफ्टी 24250 के पार
जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा: स्कूली बच्चों को ले जा रही नाव झेलम नदी में पलटी, 4 की मौत, रेस्क्यू जारी
AAP ने राज्यसभा में राघव चड्ढा को उपनेता के पद से हटाया, बोलने पर भी लगी रोक
रेलवे का नया नियम : ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट रद कराने पर नहीं मिलेगा रिफंड
TAGGED:jammu and kashmirpm modisrinagar
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

August 10, 2026

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?