hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: महाराष्ट्र : कांग्रेस को लगा बड़ा झटका,पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने पार्टी से दिया इस्तीफा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > महाराष्ट्र : कांग्रेस को लगा बड़ा झटका,पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने पार्टी से दिया इस्तीफा
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

महाराष्ट्र : कांग्रेस को लगा बड़ा झटका,पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Vinayak Barot
Last updated: January 14, 2024 12:56 pm
Vinayak Barot
Published: January 14, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 14 जनवरी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।  कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी है।

‘आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ’

दक्षिण मुंबई सीट से लोकसभा के पूर्व सदस्य देवड़ा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर रविवार को लिखा, ‘‘आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और इसी के साथ पार्टी से मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। मैं वर्षों तक अटूट समर्थन देने के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।’’

Today marks the conclusion of a significant chapter in my political journey. I have tendered my resignation from the primary membership of @INCIndia, ending my family’s 55-year relationship with the party.

I am grateful to all leaders, colleagues & karyakartas for their…

— Milind Deora | मिलिंद देवरा (@milinddeora) January 14, 2024

सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की चर्चा

राजनीतिक गलियारों में पिछले कुछ दिनों से चर्चा है कि देवड़ा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। देवड़ा को हाल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का संयुक्त कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर पिछले दो चुनावों में मिली है पराजय

देवड़ा ने दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर उद्धव ठाकरे की अगुआई वाली शिवसेना (यूबीटी) के दावे को लेकर अस्वीकृति व्यक्त की थी। अविभाजित शिवसेना के अरविंद सावंत ने 2014 और 2019 के आम चुनावों में देवड़ा को हराया था। सावंत अब ठाकरे गुट में शामिल हैं। देवड़ा एक समय कांग्रेस की मुंबई इकाई के प्रमुख भी थे। वह पार्टी के दिग्गज नेता दिवंगत मुरली देवड़ा के बेटे हैं।

You Might Also Like

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर बड़ा फैसला, सरकारी-प्राइवेट दोनों के 50 प्रतिशत कर्मचारी करेंगे घर से काम
गृह मंत्रालय ने ईडी टीम पर हमले को लेकर ममता सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट
Petrol Diesel Price : 10 दिन में तीसरी बार बढ़े तेल के दाम, दिल्ली में अब पेट्रोल 99.51 रुपए प्रति लीटर
तुर्की शिखर सम्मेलन में यूक्रेनी सांसद ने रूसी प्रतिनिधि को घूंसा मारा, हाथापाई का वीडियो वायरल
डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह की साथियों संग भूख हड़ताल, पत्नी किरणदीप कौर ने बताई ये वजह
TAGGED:Big blow to CongressMAHARASHTRAMilind Deora resigns from the Congress
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?