hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: केदारनाथ धाम के बाहर राहुल गांधी की चचेरे भाई वरुण गांधी से मुलाकात
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > केदारनाथ धाम के बाहर राहुल गांधी की चचेरे भाई वरुण गांधी से मुलाकात
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

केदारनाथ धाम के बाहर राहुल गांधी की चचेरे भाई वरुण गांधी से मुलाकात

Vinayak Barot
Last updated: November 7, 2023 9:44 pm
Vinayak Barot
Published: November 7, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को केदारनाथ धाम के बाहर अपने चचेरे भाई और भाजपा सांसद वरुण गांधी से संक्षिप्त मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि केदारनाथ मंदिर में दर्शन के दौरान दोनों भाइयों की भेंट हुई।

देश के प्रमुख राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले दोनों चचेरे भाइयों की आम तौर पर सार्वजनिक रूप से मुलाकात कम देखी जाती है। फिलहाल इस मुलाकात के बाद वरुण गांधी के राजनीतिक भविष्य को लेकर कुछ हलकों में एक बार फिर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। दिवंगत संजय गांधी व सुल्तानपुर की भाजपा सांसद मेनका गांधी के बेटे वरुण गांधी को हाल के महीनों में भाजपा की प्रमुख बैठकों में नहीं देखा गया है। पीलीभीत से लोकसभा सदस्य वरुण की कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर राय पार्टी से अलग रही है।

वरुण की बेटी को देख खुश हुए राहुल

सूत्रों ने बताया कि गांधी परिवार के दोनों सदस्यों ने पवित्र मंदिर के बाहर संक्षिप्त मुलाकात की और एक-दूसरे का अभिवादन किया। विरोधी दलों से ताल्लुक रखने वाले दोनों चचेरे भाइयों की मुलाकात बहुत छोटी और गर्मजोशी भरी थी। राहुल गांधी इस दौरान वरुण की बेटी अनुसूइया से मिलकर बहुत खुश हुए।

सूत्रों ने यह भी बताया कि इस मुलाकात में कोई भी राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। राहुल गांधी पिछले तीन दिनों से उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में हैं जबकि वरुण गांधी ने मंगलवार को अपने परिवार के साथ केदारनाथ का दौरा किया। बदरीनाथ केदारनाथ टेंपल कमेटी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मीडिया को बताया कि वरुण गांधी मंगलवार सुबह दर्शन के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे थे जबकि राहुल गांधी तीन दिनों से वहां थे।

इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पंजाब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कहा था, ‘मैं जरूर प्यार से (वरुण गांधी से) मिल सकता हूं, गले लग सकता हूं, लेकिन उस विचारधारा को मैं स्वीकार नहीं कर सकता।’

You Might Also Like

कांग्रेस ने पीएम मोदी-पोप मुलाकात का मजाक उड़ाने वाली पोस्ट पर ईसाई समुदाय से मांगी माफी, पोस्ट को भी डिलीट किया
एनआईए की काररवाई : पीएफआई के खिलाफ आंध्र प्रदेश व तेलंगाना समेत कई जगहों पर छापेमारी, टेरर कनेक्शन की जांच
MP के सीएम मोहन का OBC आरक्षण पर बड़ा बयान- ’27 फीसदी कोटा देने के लिए सरकार तैयार’
G20 के नेताओं ने राजघाट जाकर बापू को दी श्रद्धांजलि, पीएम मोदी ने अंगवस्त्र से किया मेहमानों का स्वागत
वर्ष 2024 के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, ‘आर्टिकल 370’ सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म
TAGGED:Kedarnath DhamRahul GandhiRahul meeting with cousin Varun Gandhi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
देश-विदेशराष्ट्रीयहिन्दी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

August 10, 2026

अमित शाह के समर्थन में NDA सांसदों का मार्च, राहुल गांधी से पूछा- झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई का जवाब कौन देगा?

Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग, राम गोपाल यादव बोले- सरकार बहस से बच रही

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?