Homeहिन्दीमनोरंजनबिग बॉस फेम अर्चना गौतम संग बीच सड़क पर बदसलूकी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं...

बिग बॉस फेम अर्चना गौतम संग बीच सड़क पर बदसलूकी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाप-बेटी को खदेड़ा!

नई दिल्ली, 30 सितंबर। बिग बॉस 16′ की पॉप्युलर कंटेस्टेंट रहीं अर्चना गौतम और उनके पिता के साथ बदसलूकी करते हुए कुछ लोग एक वीडियो में दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में नजर आ रहे ये लोग कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं। कहा ये भी जा रहा है कि अर्चना गौतम और उनके पिता के साथ इन कार्यकर्ताओं ने सरेआम सड़क पर बदसलूकी की और उनके साथ नौबत हाथापाई वाली आ गई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्चना और उनके पिता को पहले गेट पर ही रोकने की कोशिश की गई और वहीं उनके साथ बदसलूकी की भी बात सामने आई है। कुछ लोग अर्चना के पिता से कहते नजर आ रहे हैं कि ले जाओ इसको ले जाओ। वीडियो में अर्चना के पिता सड़क पर बैठे हाथ जोड़े दिख रहे हैं। वहीं अर्चना भी चीखते हुए अपना गुस्सा जाहिर करने की कोशिश करती दिख रही हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया गया है कि अर्चना जो कि कांग्रेस की बड़ी सपोर्टर रही हैं, वो दिल्ली में पार्टी ऑफिस के अंदर जाने की कोशिश कर ही थीं। वह वहां प्रियंका गांधी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्लियामेंट में महिला आरक्षण बिल के पास होने पर उन्हें बधाई देना चाह रही थीं।

बता दें कि अर्चना गौतम के पिता ने प्रियंका गांधी के पीए संदीप सिंह के खिलाफ इसी साल मार्च में केस दर्ज करवाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पीए ने उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी है। मेरठ पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 504, 506 और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments