हांगझू एशियाई खेल : नेहा ठाकुर ने पाल नौकायन में जीता रजत पदक, इबाद अली को कांस्य से संतोष करना पड़ा

निंगबो (चीन) 26 सितम्बर। ‘नेशनल सेलिंग स्कूल’ भोपाल की 17 वर्षीया सेलर (पाल नाविक) नेहा ठाकुर ने 19वें एशियाई के खेलों तीसरे दिन पाल नौकायन (सेलिंग) स्पर्धा में मंगलवार को भारत की झोली में रजत पदक डाला जबकि इबाद अली को कांस्य पदक से संतोष पड़ा। इस प्रकार भारत ने पाल नौकायन में आज दो पदक जीते।

डिंगी आईएलसीए-4 स्पर्धा में नेहा थाई सेलर के पीछे दूसरे स्थान पर रहीं

नेहा ने महिलाओं की डिंगी आईएलसीए-4 स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया। नेहा का अभियान कुल 32 अंकों के साथ खत्म हुआ। उनका नेट स्कोर हालांकि 27 अंक रहा, जिससे वह थाईलैंड की स्वर्ण पदक विजेता नोपासोर्न खुनबूनजान के बाद दूसरे स्थान पर रहीं। इस स्पर्धा का कांस्य सिंगापुर की कीरा मैरी कार्लाइल के नाम रहा, जिनका नेट स्कोर 28 था।

पाल नौकायन (सेलिंग) में खिलाड़ियों के सबसे खराब स्कोर को पूरे रेस के स्कोर से घटाकर नेट स्कोर का आकलन किया जाता है। सबसे कम नेट स्कोर वाला खिलाड़ी विजेता बनता है। डिंगी आईएलसीए-4 कुल 11 रेस की स्पर्धा थी। इसमें नेहा ने कुल 32 अंक हासिल किए। इस दौरान पांचवें रेस में उनका प्रदर्शन सबसे खराब रहा। इस रेस में नेहा को पांच अंक मिले थे। कुल 32 अंकों में से इस पांच अंक घटाकर उसका नेट स्कोर 27 अंक रहा।

विंडसर्फर आरएस एक्स वर्ग में इबाद तीसरे स्थान पर रहे

वहीं पुरुषों के विंडसर्फर आरएस एक्स वर्ग में इबाद अली 52 के नेट स्कोर के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण कोरिया के वोनवू चो जबकि रजत थाईलैंड के नत्थाफोंग फोनोफैराट ने रजत पदक हासिल किया। अली को 14 रेस की स्पर्धा के दूसरे और तीसरे रेस को पूरा नहीं करने का खामियाजा भुगतना पड़ा। इससे उनके कुल 59 अंक में से सात अंक घटा दिये गये। वह रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी से 23 अंक पीछे रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular