राहुल और सोनिया गांधी पारिवारिक दौरे पर श्रीनगर जाएंगे, पार्टी के किसी नेता से नहीं करेंगे मुलाकात

श्रीनगर, 25 अगस्त। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी पारिवारिक दौरे पर आएंगे। लेकिन इस दौरे में  वे पार्टी के किसी भी नेता से मुलाकात नहीं करेंगे। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विकार रसूल वानी ने बताया कि राहुल दो दिवसीय पर श्रीनगर आएंगे जबकि पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया भी अगले दिन यहां आएंगी। वानी ने बताया कि ‘पारिवारिक दौरे’ के समय दोनों वरिष्ठ नेताओं की श्रीनगर में पार्टी के किसी नेता के साथ कोई राजनीतिक वार्ता या बैठक का कार्यक्रम नहीं है।

वानी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख दौरे पर गए राहुल गांधी करगिल में शुक्रवार एक जनसभा को संबोधित करने के बाद श्रीनगर रवाना होंगे। सोनिया गांधी शनिवार को यहां शनिवार को आएंगी।

राहुल गांधी गुरुवार को करगिल पहुंचे थे। इससे पहले, उन्होंने एक सप्ताह में अपनी मोटरसाइकिल से पैंगोंग झील, नुब्रा घाटी, खारदुंगला टॉप, लामायुरू और जांस्कर सहित लगभग सभी प्रसिद्ध स्थानों का दौरा किया। कांग्रेस के एक अन्य नेता ने बताया कि राहुल श्रीनगर आने से पहले दोपहर में करगिल से मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग पहुंचेंगे। वह श्रीनगर में एक हाउसबोट और एक होटल में दो रात रुकेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular