1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. रूस ने पहली बार बेलारूस को भेजे परमाणु हथियार, हिरोशिमा और नागासाकी से 3 गुना ज्यादा शक्तिशाली होने का दावा
रूस ने पहली बार बेलारूस को भेजे परमाणु हथियार, हिरोशिमा और नागासाकी से 3 गुना ज्यादा शक्तिशाली होने का दावा

रूस ने पहली बार बेलारूस को भेजे परमाणु हथियार, हिरोशिमा और नागासाकी से 3 गुना ज्यादा शक्तिशाली होने का दावा

0
Social Share

मॉस्को, 17 जून।  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने रूस के पड़ोसी देश बेलारूस को कुछ परमाणु हथियार भेजे हैं। पुतिन ने यह जानकारी सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए दी है। यही नहीं राष्ट्रपति पुतिन ने यह भी कहा है कि वे आने वाले दिनों में यानी गर्मी खत्म होते ही बाकी परमाणु हथियार भी बेलारूस भेज देंगे।

राष्ट्रपति पुतिन बोले – रूस की राह में आने वालों के लिए ये परमाणु हथियार

राष्ट्रपति पुतिन ने यह बयान तब दिया है, जब बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा है कि उन्हें रूस से कुछ परमाणु हथियार मिले हैं। युद्ध के दौरान परमाणु हथियारों के इस्तेमाल वाले सवाल पर जवाब देते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि ये परमाणु हथियार उन देशों के लिए हैं, जो रूस के रास्ते में आने चाहते हैं और उसे हराना चाहते हैं।

वहीं अमेरिकी न्यूज कम्पनी फॉक्स न्यूज के अनुसार, रूस द्वार भेजे गए परमाणु हथियार को लेकर बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘हमारे पास रूस के मिसाइल और बम हैं। ये बम बहुत शक्तिशाली हैं। वे द्वितीय विश्व युद्ध में जापान को टक्कर देने वालों से तीन गुना अधिक शक्तिशाली हैं।’

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले लगभग डेढ़ वर्षों से युद्ध जारी है और इस बीच रूस से परमाणु हथियार हासिल करने वाला बेलारूस दुनिया का पहला देश है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code