hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कांग्रेस में शामिल होने की सलाह पर गडकरी ने जवाब दिया था – ‘कुएं में कूद जाऊंगा…’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > कांग्रेस में शामिल होने की सलाह पर गडकरी ने जवाब दिया था – ‘कुएं में कूद जाऊंगा…’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

कांग्रेस में शामिल होने की सलाह पर गडकरी ने जवाब दिया था – ‘कुएं में कूद जाऊंगा…’

Vinayak Barot
Last updated: June 17, 2023 2:48 pm
Vinayak Barot
Published: June 17, 2023
Share
SHARE

नागपुर, 17 जून। नरेंद्र मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा देशभर में कार्यक्रम और सभाओं का आयोजन कर केंद्र की उपलब्धियां लोगों को बता रही है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के भंडारा में एक सभा को संबोधित करते हुए अपने शुरुआती दिनों को याद किया और पार्टी की यात्रा के बारे में बात की।

एक किस्सा सुनाते हुए गडकरी ने कहा, ‘ये उस वक्त की बात है, जब मैं छात्र नेता था। तब मेरे एक दोस्त ने कहा था कि तुम एक अच्छे इंसान हो। तुम्हारा राजनीतिक भविष्य अच्छा है। आपको कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए। इस पर मैंने कहा था कि मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की बजाय कुएं में कूदना पसंद करूंगा क्योंकि मुझे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा पसंद नहीं है।’

श्रीकांत जिचकर ने गडकरी को दी थी कांग्रेस में शामिल होने की सलाह

गडकरी ने बताया कि यह सलाह उन्हें दिवंगत कांग्रेस नेता श्रीकांत जिचकर ने दी थी। कांग्रेस नेता श्रीकांत जिचकर ने कहा था कि आपकी पार्टी का कोई भविष्य नहीं है। श्रीकांत जिचकर की इस बात पर गडकरी ने कहा, ‘मुझे भाजपा और उसकी विचारधारा पर पूरा भरोसा है और मैं इसके लिए काम करना जारी रखूंगा।’

‘पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का भविष्य बहुत उज्ज्वल‘

गडकरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने पिछले नौ वर्षों में देश में कांग्रेस के 60 वर्षों के शासन की तुलना में दोगुना काम किया है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस जबसे बनी है, कई बार टूट चुकी है। हमें अपने देश के लोकतंत्र के इतिहास को नहीं भूलना चाहिए। हमें भविष्य के लिए अतीत से सीखना चाहिए। अपने 60 साल के शासन में कांग्रेस ने ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया, लेकिन निजी फायदे के लिए कई शिक्षण संस्थान खोले। कांग्रेस अपने 60 साल के शासन में जितना काम नहीं कर पाई, उससे दोगुना काम भाजपा सरकार ने पिछले नौ साल में किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का भविष्य बहुत उज्ज्वल है।’

You Might Also Like

ગુજરાત સરકારે ટ્રાફિક ચલણ દંડ ઘટાડ્યો,ગડકરી બોલ્યા, “કોઈ પણ રાજ્ય આ એક્ટમાં બદલાવ કરી શકે નહી”
मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर 7 अगस्त से शुरू होगी ‘अकासा एयर’ की वाणिज्यिक उड़ान सेवा
कांग्रेस के दो पूर्व विधायकों ने छोड़ी पार्टी, AAP के साथ गठबंधन पर जताई नाराजगी
हॉकी विश्व कप : मेजबान भारत की श्रेष्ठ शुरुआत, स्पेन को 2-0 से दी शिकस्त
उत्तरी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की क्षेत्रीय बैठक 6 सितम्‍बर को चंडीगढ़ में होगी
TAGGED:BJPCOngressNine years of Modi governmentnitin gadkari
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

हाथरस कांड को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- ये ‘मानसिक बलात्कार’ से कम नहीं

Vinayak Barot
Vinayak Barot
March 28, 2023
गुजरात में वंदे भारत ट्रेन भैसों के झुंड से टकराई, इंजन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त
क्या रवींद्र जडेजा भी भाजपा में शामिल होंगे? भगवा कुर्ता धारण कर पत्नी संग एक कार्यक्रम में पहुंचे
यूपी : योगी सरकार 17 दिसम्बर को पेश करेगी अनुपूरक बजट, 12 से 15 हजार करोड़ रुपये के बीच होगा आकार
मेनका-राहुल के बाद प्रियंका गांधी ने भी आवारा कुत्तों के लिए उठाई आवाज, बोलीं – ‘कुत्ते सबसे सुंदर और कोमल प्राणी…’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?