hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ओडिशा रेल हादसा: घटना स्थल पर पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, कहा- हाई लेवल कमेटी करेगी हादसे की जांच
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > ओडिशा रेल हादसा: घटना स्थल पर पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, कहा- हाई लेवल कमेटी करेगी हादसे की जांच
राष्ट्रीयहिन्दी

ओडिशा रेल हादसा: घटना स्थल पर पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, कहा- हाई लेवल कमेटी करेगी हादसे की जांच

Vinayak Barot
Last updated: June 3, 2023 12:20 pm
Vinayak Barot
Published: June 3, 2023
Share
SHARE

भुवनेश्वर, 3 जून। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा के बालासोर में शनिवार को उस स्थल का दौरा किया, जहां शुक्रवार को भीषण रेल दुर्घटना हुई थी। बालासोर में शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में मृतक संख्या बढ़कर 233 हो गई है। इस हादसे में 900 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।

वैष्णव ने कहा कि अब मुख्य रूप से राहत एवं बचाव अभियान पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दक्षिण-पूर्व सर्कल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त ओडिशा में हुए रेल हादसे की जांच करेंगे। वैष्णव ने कहा कि यह हादसा किस वजह से हुआ, इसका पता रेलवे सुरक्षा आयुक्त के रिपोर्ट जमा करने के बाद ही चल पाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और राज्य सरकार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। हर मुमकिन स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं मुआवजे की घोषणा कल की गई थी। मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी दुर्घटना है। सभी दिवंगत आत्माओं के लिए हम प्रार्थना करते हैं। जिनके परिवार के सदस्यों की इस हादसे में मृत्यु हो गई, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। सरकार उन्हें हर संभव मदद करेगी। रेलवे ने कल ही मुआवजे का ऐलान कर दिया था, जांच कमेटी का भी गठन किया गया है।

भुवनेश्वर में अधिकारियों ने बताया कि 1,200 कर्मियों के अलावा 200 एंबुलेंस, 50 बस और 45 सचल स्वास्थ्य इकाइयां दुर्घटनास्थल पर काम कर रही हैं। यह भीषण हादसा कोलकाता से करीब 250 किलोमीटर दक्षिण में बालासोर जिले के बाहानगा बाजार स्टेशन के पास शुक्रवार शाम करीब सात बजे हुआ।

You Might Also Like

पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को दिया 1780 करोड़ का उपहार, 28 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
बॉलीवुड : अभिनेत्री कंगना रनौत अगर आज कोर्ट में नहीं हुईं पेश, तो हो सकती हैं आरेस्ट
पाकिस्तान : सिंध प्रांत में हिन्दू मंत्री खील दास के काफिले पर हमला, पीएम शहबाज शरीफ ने दिया जांच का आश्वासन
बॉलीवुड : सलमान ने सोशल मीडिया पर शेयर की शर्टलेस फोटो, ‘टाइगर 3’ को लेकर बेसब्र हुए फैंस
खरगे ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- सरकार प्रतिशोध की राजनीति कर रही, विपक्षी दल नहीं झुकेंगे
TAGGED:accidenthigh level committeeincident siteinvestigationOdisha train accidentRailway Minister Ashwini Vaishnav
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?