hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

Vinayak Barot
Last updated: May 6, 2023 7:15 pm
Vinayak Barot
Published: May 6, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 6 मई। खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) के चीफ और आतंकवादी परमजीत सिंह पंजवर उर्फ मलिक सरदार सिंह ढेर कर दिया गया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार शनिवार सुबह पाकिस्तान के लाहौर स्थित जौहर टाउन में दो अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर परमजीत सिंह की हत्या कर दी। परमजीत सिंह को जुलाई 2020 में यूएपीए के तहत भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित किया था।

बताया जा रहा है कि परमजीत जौहर कस्बे में सनफ्लावर सोसाइटी में अपने घर के पास सुबह करीब छह बजे टहल रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात हमलावर आए और आतंकी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। परमजीत को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पंजाब के तरनतारन के गांव में जन्मे 59 वर्षीय परमजीत सिंह पंजवर सिख उग्रवाद, हत्या, नशीली दवाओं और हथियारों की तस्करी आदि में लिप्त था। इससे पहले वह सोहल में एक केंद्रीय सहकारी बैंक में काम करता था। बाद में वह पंजाब में आतंकियों के संपर्क में आया और 1986 में उसने केसीएफ का गठन किया।

परमजीत पर टाडा एक्ट समेत तमाम धाराओं में करीब 2 दर्जन मामले भारत में दर्ज हैं। अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 1986-87 में पंजाब में कई आतंकवादी समूहों का गठन हुआ था। इनमें से एक केसीएफ भी था। इसकी शुरुआत वासन सिंह जफरवाल ने की थी। इसके बाद इसमें सुखदेव सिंह उर्फ सुखा निवासी पंजवार (जो पुलिस विभाग में कांस्टेबल था) शामिल हो गया।

पुलिस विभाग से फरार चल रहा सुखा वर्ष 1989 में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। इसके बाद कंवरजीत सिंह इस संगठन का प्रमुख बना और परमजीत सिंह पंजावार उप निदेशक। कंवरजीत सिंह की मृत्यु के बाद परमजीत सिंह इस संगठन का प्रमुख बन गया। वह लंबे समय से भारत से फरार होकर पाकिस्तान में नाम बदलकर रह रहा था। उसकी पत्नी और दो बच्चे जर्मनी में रहते हैं।

पाकिस्तान से संचालित कर रहा था संगठन

परमजीत वर्तमान में पाकिस्तान के लाहौर में ही रहकर काम कर रहा था। वह पाकिस्तान में युवाओं के लिए हथियारों की ट्रेनिंग की व्यवस्था कर रहा था। साथ ही भारत में VIPs पर हमला करने के लिए हथियारों और गोला-बारूद की आपूर्ति करता था। वह अल्पसंख्यकों को भारत सरकार के खिलाफ भड़काने के उद्देश्य से रेडियो पाकिस्तान पर देशद्रोही और अलगाववादी कार्यक्रम प्रसारित करता रहा था। वह ड्रग्स की तस्करी में भी सक्रिय था और तस्करों व आतंकवादियों के बीच एक प्रमुख माध्यम था।

भारत में बम धमाकों का आरोपित

जून, 1988 में खालिस्तान कमांडो फोर्स ने कुछ शीर्ष राजनीतिक नेताओं की हत्या कर दी थी और अक्टूबर 1988 में एक बम विस्फोट भी किया था। इस समूह ने फिरोजपुर में 10 राय सिखों को मार डाला था। खालिस्तान कमांडो फोर्स मॉड्यूल 1998 और 1999 में बम धमाकों के लिए जिम्मेदार था। पंजाब पुलिस ने खालिस्तान कमांडो फोर्स के कई मॉड्यूल का पर्दाफाश किया और विभिन्न आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ हथियार, गोला-बारूद व विस्फोटक बरामद किया था।

You Might Also Like

पंजाब : लुधियाना में दर्दनाक हादसा, झोपड़ी में आग लगने से 5 बच्चों सहित एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
किसान का बेटा हूं, कांग्रेस के गुंडों से डरने वाला नहीं : सतीश पूनियां
उत्तराखंड : बदरीनाथ में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, हेमकुंड साहिब व फूलों की घाटी भी बर्फ से लकदक
अखिलेश के बयान पर पंकज चौधरी का तीख पलटवार, कहा- अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं सपा
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में ‘स्विंग’ मतदाताओं के बीच लिज ट्रस से आगे ऋषि सुनक
TAGGED:Khalistani terroristLAHOREParamjit Singh killed
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
मध्यप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

August 10, 2026

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?