hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: खुदरा महंगाई दर में मामूली राहत, फरवरी में दर्ज की गई 6.44 फीसदी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > खुदरा महंगाई दर में मामूली राहत, फरवरी में दर्ज की गई 6.44 फीसदी
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

खुदरा महंगाई दर में मामूली राहत, फरवरी में दर्ज की गई 6.44 फीसदी

Vinayak Barot
Last updated: March 14, 2023 12:28 am
Vinayak Barot
Published: March 14, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 13 मार्च। फरवरी में खुदरा महंगाई दर में मामूली गिरावट देखने को मिली है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में उपभोक्ता मूल्य मुद्रास्फीति (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति फरवरी में मामूली रूप से घटकर 6.44 प्रतिशत हो गई, जो जनवरी में 6.52 फीसदी थी। हालांकि खुदरा महंगाई दर अब भी आरबीआई के बर्दाश्त सीमा छह प्रतिशत से ऊपर है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, ग्रामीण महंगाई दर 6.72 फीसदी और शहरी महंगाई दर 6.10 फीसदी रही। संयुक्त खाद्य मुद्रास्फीति भी 5.95 प्रतिशत पर छह प्रतिशत की सीमा के करीब थी। जनवरी में यह छह फीसदी थी।

भारत में महंगाई इस साल कम होने की उम्मीद

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की सदस्य आशिमा गोयल ने कहा कि भारत में महंगाई इस साल कम होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि लचीली मुद्रास्फीति-लक्षित व्यवस्था के साथ समन्वित सरकार की आपूर्ति-पक्ष कार्रवाई ने अन्य देशों की तुलना में मूल्य वृद्धि की दर को कम रखा है।

आरबीआई ने पिछले वर्ष मई से अपनी बेंचमार्क रेपो दर में 250 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। मीडिया खबरों के अनुसार अप्रैल में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी के साथ इसके 6.75 फीसदी पर रहने की उम्मीद है।

गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने फरवरी में रेपो दर में 25 आधार अंक (बीपीएस) की बढ़ोतरी कर 6.5 प्रतिशत करने की घोषणा की थी। आरबीआई ने पहले सीपीआई के अनुमान को चालू वित्त वर्ष के लिए 6.7 प्रतिशत से घटाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया था। इससे पहले दिसम्बर में महंगाई दर एक वर्ष के निचले स्तर 5.72 फीसदी पर थी।

भारत की जीडीपी विकास दर में लगातार दूसरी तिमाही में गिरावट

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर-दिसम्बर में भारत की जीडीपी विकास दर में लगातार दूसरी तिमाही में गिरावट आई है, जो 4.4 प्रतिशत पर आ रही है। 4.4 प्रतिशत की नवीनतम तिमाही वृद्धि संख्या 6.3 प्रतिशत की वृद्धि से कम है, जो 2022-23 की दूसरी तिमाही में देखी गई थी।

 

You Might Also Like

कांग्रेस ने यूपी में भी खेला दांव – कर्मचारियों के लिए मांगी पुरानी पेंशन योजना
दुबारा नहीं होगा एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव, दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई रोक
सतीश कौशिक की मौत पर विकास मालू ने तोड़ी चुप्पी, बोले – ‘मेरे नाम पर कीचड़ उछाला गया’
दिल्ली में फिर से चहल-पहल शुरू, तीन दिन बाद पाबंदियां हटीं…जी-20 के चलते लगा था ब्रेक
केंद्र सरकार का फैसला : EPF जमा पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ से अधिक सदस्यों को फायदा
TAGGED:cpiFebruaryMarginal reliefRetail inflation
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?