Homeहिन्दीराष्ट्रीयपीएम मोदी ने पराक्रम दिवस पर नेताजी को दी श्रद्धांजलि, ट्वीट में...

पीएम मोदी ने पराक्रम दिवस पर नेताजी को दी श्रद्धांजलि, ट्वीट में लिखा- “उनके विजन को साकार करने का प्रयास”

नई दिल्ली, 23 जनवरी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनको नमन किया। पीएम मोदी ने एक ट्वीट शेयर करते हुए कि लिखा कि औपनिवेशिक शासन के खिलाफ उनके उग्र प्रतिरोध के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। मोदी सरकार ने 2021 में आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ का नाम दिया है। आज सुबह साढ़े 10 बजे पीएम मोदी संसद भवन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

नेताजी को याद करते हुए पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, “आज पराक्रम दिवस पर, मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और भारत के इतिहास में उनके अद्वितीय योगदान को याद करता हूं। उन्हें औपनिवेशिक शासन के प्रति उनके उग्र प्रतिरोध के लिए याद किया जाएगा। हम भारत के लिए उनके विजन को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं।”

  • अंडमान-निकोबार के द्वीप समूहों का नाम रखेंगे

पराक्रम दिवस के मौके पर पीएम मोदी आज अंडमान-निकोबार के कुल 21 द्वीप समूहों का नाम रखने वाले हैं। दरअसल, पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे अंडमान-निकोबार के 21 द्वीप समूहों का नाम परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर रखेंगे। इसी के साथ पीएम मोदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनने वाले नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी अनावरण करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments