hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ऑर्थर रोड जेल से रिहा, धनशोधन मामले में हुए थे गिरफ्तार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ऑर्थर रोड जेल से रिहा, धनशोधन मामले में हुए थे गिरफ्तार
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ऑर्थर रोड जेल से रिहा, धनशोधन मामले में हुए थे गिरफ्तार

Vinayak Barot
Last updated: December 28, 2022 9:55 pm
Vinayak Barot
Published: December 28, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 28 दिसम्बर। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को भ्रष्टाचार के एक मामले में जमानत आदेश पर रोक लगाने से बंबई उच्च न्यायालय के इनकार के बाद बुधवार को ऑर्थर रोड जेल से रिहा कर दिया गया।

गौरतलब है कि अनिल देशमुख नवम्बर, 2021 से जेल में थे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें कथित धन शोधन मामले में इस साल अप्रैल में गिरफ्तार किया था। देशमुख ने अपने खिलाफ लगाये गये आरोपों से इनकार किया था। उच्च न्यायालय ने उन्हें अक्टूबर में ईडी के मामले में जमानत दे दी थी।

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने लगाया था भष्ट्राचार का आरोप

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने मार्च 2021 में आरोप लगाया था कि तत्कालीन गृह मंत्री देशमुख ने पुलिस अधिकारियों को मुंबई के रेस्तरांओं और बार से हर महीने 100 करोड़ रुपये वसूलने का लक्ष्य दिया था।

फिलहाल जेल से बाहर निकलते ही देशमुख ने कहा, ‘परमबीर सिंह ने कोर्ट में पेश हलफनामे में कहा कि अनिल देशमुख पर लगाए गए आरोप अफवाह पर आधारित हैं, उनके पास मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है।’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 73 वर्षीय नेता को न्यायमूर्ति एम.एस. कार्णिक ने गत 12 दिसम्बर को जमानत दी थी, लेकिन सीबीआई ने इसे उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने के लिए समय मांगा था और अदालत ने आदेश पर 10 दिन के लिए रोक लगा दी थी। जांच एजेंसी ने न्यायालय का रुख किया, लेकिन उसकी अपील पर जनवरी 2023 में ही सुनवाई हो सकेगी क्योंकि अदालत में शीतकालीन अवकाश है।

उच्च न्यायालय ने सीबीआई के अनुरोध पर जमानत आदेश पर रोक बढ़ाई थी

उच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह सीबीआई के अनुरोध पर जमानत आदेश पर रोक को 27 दिसम्बर तक बढ़ा दिया था। जांच एजेंसी ने मंगलवार को एक बार और रोक बढ़ाने का अनुरोध किया था। ऐसे में देशमुख के वकील अनिकेत निकम और इंद्रपाल सिंह ने दावा किया था कि सीबीआई उच्च न्यायालय के पहले के आदेश को विफल करने का प्रयास कर रही है, जिसमें कहा गया था कि किसी भी परिस्थिति में इसे और नहीं बढ़ाया जाएगा।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री मोदी ने स्काईरूट के ‘इनफिनिटी कैंपस’ का उद्घाटन किया, ‘विक्रम-I’ ऑर्बिटल रॉकेट का भी किया अनावरण
अमेरिका ने WHO से तोड़ा नाता, कोविड विफलताओं का लगाया आरोप, खत्म की अपनी सदस्यता
फिलीपींस में 7.5 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, सुनामी की चेतावनी
राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता 6.0 का ग्रैंड फिनाले 24-25 जनवरी को होगा
सीएम ममता के हेलीकॉप्टर की जलपाईगुड़ी में आपात लैंडिंग, खराब मौसम के कारण सेवोके एयरबेस पर उतारा गया
TAGGED:Anil Deshmukh releasedArthur Road JailFormer Maharashtra Home Ministermoney laundering case
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

August 10, 2026

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?