hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: Gandhi Jayanti : जब गांधीजी सिर्फ 4 रुपये के लिए कस्तूरबा से नाराज हो गए थे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > Gandhi Jayanti : जब गांधीजी सिर्फ 4 रुपये के लिए कस्तूरबा से नाराज हो गए थे
महत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

Gandhi Jayanti : जब गांधीजी सिर्फ 4 रुपये के लिए कस्तूरबा से नाराज हो गए थे

Vinayak Barot
Last updated: October 2, 2022 11:51 am
Vinayak Barot
Published: October 2, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती है। पूरी दुनिया गांधीजी के आदर्शों का पालन करती है। उनका सबसे बड़ा हथियार था अहिंसा। उन्होंने आजीवन सत्य और अहिंसा को अपने जीवन में उतारा। मोहन दास कमरचंद गांधी से जुड़े ऐसे कई किस्से हैं, जो शायद सभी को मालूम हो। एक ऐसा ही किस्सा है, जब गांधीजी सिर्फ 4 रुपये के लिए अपनी पत्नी कस्तूरबा गांधी से नाराज हो गए थे। चलिए जानते हैं वो किस्सा…

महात्मा गांधी ने 1929 में एक लेख में इस घटना का खुद खुलासा किया था। घटना का उल्लेख उनके द्वारा प्रकाशित साप्ताहिक समाचार पत्र नवजीवन में छपा था। गांधी जी बताते हैं कि एक बार वो अपनी पत्नी कस्तूरबा से इसलिए नाराज हो गए थे क्योंकि उन्होंने गैरकानूनी तौर पर अपने पास चार रुपये रखे थे।

एक समाचार एजेंसी के अनुसार, गांधीजी कहते थे कि जहां कस्तूरबा में कई खूबियां थीं, वहीं उनकी “कमजोरियां” भी थीं, जिसने उनके गुणों को प्रभावित किया। गांधी कहते हैं, “हालांकि उन्होंने पत्नी का कर्तव्य अच्छे ढंग से निभाया और अपने पास सारे पैसों की जानकारी देती थी, लेकिन फिर भी सांसारिक इच्छा उनमें बनी हुई थी।”

अजनबियों ने भेंट किए थे 4 रुपये

गांधी जी बताते हैं कि कुछ अजनबियों ने कस्तूरबा को चार रुपये भेंट किए थे। लेकिन ऑफिस में पैसे देने के बजाय, उन्होंने उस रकम को अपने पास रख लिया। हालांकि गांधी आगे यह भी कहते हैं कि, “एक या दो साल पहले, उसने (कस्तूरबा) अपने पास एक या दो सौ रुपये रखे थे जो विभिन्न अवसरों पर विभिन्न व्यक्तियों से उपहार के रूप में प्राप्त हुए थे। आश्रम के नियम हैं कि किसी द्वारा मिली कोई भेंट कोई भी ऐसे ही अपने पास नहीं रख सकता। इसलिए उस वक्त उन चार रुपयों को अपने पास रखना गैरकानूनी था।”

कैसे खुला भेद

अपने लेख में गांधी जी आगे कहते हैं, “पत्नी के ‘अपराध’ का खुलासा तब हुआ जब चोर आश्रम में घुसे। सौभाग्य से वे जिस कमरे में घुसे, उन्हें कुछ नहीं मिला। हालांकि जब यह बात आश्रमवासियों को मालूम हुई तो कस्तूरबा काफी घबरा गई और अपने द्वारा छिपाई उस रकम को देखने के लिए उत्सुक हो गई।”

गांधी जी आगे बताते हैं कि पता चलने के बाद, पूरी विनम्रता के साथ कस्तूरबा ने पैसे वापस कर दिए और कसम खाई कि वह ऐसा कभी नहीं दोहराएगी। बकौल गांधी, “मेरा मानना ​​​​है कि उसकी ईमानदारी पश्चाताप था। उसने संकल्प लिया है कि यदि पूर्व में कोई चूक हुई या भविष्य में फिर वही कार्य करते हुए पकड़ी गई तो वह मुझे और आश्रम को छोड़ देगी।

You Might Also Like

संभल कमेटी ने सीएम योगी को सौंपी 450 पन्नों की रिपोर्ट – हिन्दू आबादी घटी, दंगों की साजिश
अमरनाथ यात्रा के बीच सेना ने चलाया ‘ऑपरेशन महादेव’, पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड मूसा सहित 3 आतंकी ढेर
अहमदाबाद : बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के छात्रों के लिए भी काल बना दुर्घटनाग्रस्त विमान
विशेषज्ञों का मत – कोरोना की नेचुरल वैक्सीन बनेगा ओमिक्रॉन, अब खत्म हो जाएगी महामारी!
महाराष्ट्र के प्रस्ताव पर भड़के कर्नाटक सीएम बोम्मई ने कहा – ‘वे हमें बांटने की धमकी दे रहे, हम एक इंच भी नहीं देंगे’
TAGGED:bapugandhi jayantigandhijiKasturba
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?