hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बिहार : ‘जमीन के बदले नौकरी’ मामले में मिले ठोस सबूत, सीबीआई डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को कर सकती है गिरफ्तार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > बिहार : ‘जमीन के बदले नौकरी’ मामले में मिले ठोस सबूत, सीबीआई डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को कर सकती है गिरफ्तार
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

बिहार : ‘जमीन के बदले नौकरी’ मामले में मिले ठोस सबूत, सीबीआई डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को कर सकती है गिरफ्तार

Vinayak Barot
Last updated: August 25, 2022 10:06 pm
Vinayak Barot
Published: August 25, 2022
Share
SHARE

पटना, 25 अगस्त। बिहार के 14 वर्ष पुराने चर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ घोटाले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को तेजस्वी के खिलाफ ‘दमदार सबूत’ मिले हैं। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि तेजस्वी को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है।

तेजस्वी यादव के खिलाफ मिले सबूत ‘काफी मजबूत‘

बताया जा रहा है कि सीबीआई उम्मीदवारों की जानकारी जुटाने के लिए रेलवे को पत्र लिख सकती है। सूत्रों ने बताया कि जांच के अगले चरण में एजेंसी रेलवे कर्मचारियों के गलत कामों को भी देखेगी और किसी मौके पर तेजस्वी यादव को भी गिरफ्तार किया जा सकता है, क्योंकि उनके खिलाफ मिले सबूत ‘काफी मजबूत’ है।

लालू परिवार ने पटना में अधिग्रहित की थी 1.05 लाख स्क्वायर फीट जमीन

सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाए हैं कि पटना के रहने वाले उन उम्मीदवारों ने अपने या परिवार के सदस्यों के जरिए लालू प्रसाद यादव के परिवार के सदस्यों के पक्ष में पटना स्थित जमीन बेच दी या गिफ्ट दे दी। प्राथमिकी में आगे कहा गया है कि जांच में पता चला है कि लालू प्रसाद यादव के परिवार के सदस्यों की तरफ से पटना स्थित एक लाख पांच हजार 292 स्क्वायर फीट जमीन अधिग्रहित की गई थी।

सीबीआई को हाथ लगी हार्ड डिस्क में 1,458 उम्मीदवारों की सूची

उपलब्ध जानकारी के अनुसार जमीन हस्तांतरण के अधिकतर मामलों में भुगतान नकदी में दिखाया गया था। मौजूदा सर्किल रेट के अनुसार, गिफ्ट डीड के जरिए अधिग्रहित की गई भूमि समेत मौजूद जमीन के हिस्सों की कीमत करीब 4.39 करोड़ रुपये है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जांच एजेंसी के पास एक हार्ड डिस्क है, जिसमें 1,458 उम्मीदवारों की सूची है।

सूत्रों ने कहा कि इन उम्मीदवारों ने कथित तौर पर नौकरी के बदले यादवों को अपनी जमीन दी थी। सूची लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी ने तैयार की थी। बीते महीने सीबीआई ने रेड के दौरान डिस्क जब्त की थी, जिसके बाद यह खुलासा हुआ था। सूत्रों के मुताबिक इन 1,458 मामले में से 16 का सत्यापन हो चुका है और अब तक सीबीआई की जांच में यह सही साबित हुई है। इन उम्मीदवारों की जानकारी जुटाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी जल्दी रेलवे को पत्र लिख सकती है।

You Might Also Like

महाकुंभ 2025: प्रयागराज की बेटी ने 13,000 फुट की ऊंचाई पर लहराया ‘दिव्य कुंभ-भव्य कुंभ का झंडा
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सुभाषितम’ संदेश में कहा- ‘आत्मा स्वभाव से शुद्ध और स्वयंप्रभः’
सुप्रीम कोर्ट का द्रमुक मंत्री बालाजी की जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
आज का राशिफल और पंचाग-नक्षत्र जानें
प्रधानमंत्री मोदी ने राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर दी बधाई, बोले- सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष…
TAGGED:biharcbiDeputy CM Tejashwi Yadavjob for land case
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

August 10, 2026

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?