hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: हिमाचल प्रदेश : कुल्लू के मणिकर्ण में फटा बादल, महिला समेत 5 लापता, किन्नौर में भूस्खलन से एनएच-5 बंद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > हिमाचल प्रदेश : कुल्लू के मणिकर्ण में फटा बादल, महिला समेत 5 लापता, किन्नौर में भूस्खलन से एनएच-5 बंद
राष्ट्रीयहिन्दी

हिमाचल प्रदेश : कुल्लू के मणिकर्ण में फटा बादल, महिला समेत 5 लापता, किन्नौर में भूस्खलन से एनएच-5 बंद

Vinayak Barot
Last updated: July 6, 2022 12:28 pm
Vinayak Barot
Published: July 6, 2022
Share
SHARE

कुल्लू, 6 जुलाई। हिमाचल प्रदेश में जारी बारिश के बीच कुल्लू जिले के मणिकर्ण में बुधवार की भोर में बादल फटने से बड़ी तबाही की खबर है। वहीं चोज में एक होमस्टे, कैंपिंग साइट और एक पैदल पुल बाढ़ की चपेट में आने से बह गए। हादसे में एक महिला सहित पांच कामगार लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, किन्नौर जिले में भूस्खलन होने की वजह से एनएच-5 बंद हो गया है। फिलहाल हाईवे को खोलने के लिए टीम लगी हुई है।

स्थानीय छलाल पंचायत के प्रधान चुनी लाल ने बताया कि मणिकर्ण और कसोल के बीच बुधवार भोर में करीब 5 बजे बादल फटने की घटना हुई। इसके अलावा जिला कुल्लू के अंतर्गत मणिकर्ण घाटी की पार्वती नदी के सहायक नाले चोज गांव में बुधवार सुबह पानी एकाएक बढ़ गया। इस वजह से पार्वती नदी के किनारे स्थित एक कैंपिंग साइट पूरी तरह से तबाह हो गई है। केपिंग साइट से कुछ लोगों के लापता होने की सूचना है।

मणिकर्ण घाटी में बादल फटने से आई बाढ़ में मलाणा गांव के पास मलाणा पावर प्रोजेक्ट की एडिट 1 (टनल) के समीप नाला में एक स्थानीय महिला शाजी देवी (उम्र 34 वर्ष ) पत्नी सिंगाराम निवासी साराबेहड़ मलाणा जिला कुल्लू के पानी में बहने की सूचना है। इसके अतिरिक्त 10 से 12 घोड़े व लोगों की गाड़ियों के बहने की सूचना है। स्थानीय मलाणा पंचायत के उपप्रधान राजू राम ने बाढ़ में घोड़ों के बहने की पुष्टि की है। वहीं कई जगहों पर सड़क के बंद होने से पर्यटक व आम लोग फंसे हुए है।

पहाड़ी में बादल फटने से मची तबाही

बादल फटने के बाद पार्वती नदी का जलस्तर भी उफान पर है और पूरी घाटी में अफरा-तफरी का माहौल है। पार्वती नदी के किनारे स्थित पर्यटकों के लिए कैंपिंग साइट बनाई गई थी, वह भी बह गई है। मणिकर्ण घाटी के अधिकतर मार्ग बंद हो गए हैं और जगह-जगह भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटना से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भूस्खलन होने से एन-एच-5 सुबह से बंद

दूसरी ओर, झाकड़ी के नजदीक ब्रोनी खड्ड के पास भूस्खलन होने से एन-एच-5 सुबह से बंद है। हाईवे के बंद होने से किन्नौर के लिए संपर्क मार्ग बंद हो गया है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

You Might Also Like

जी7 देशों की ऐतिहासिक डील : गूगल व फेसबुक सहित बड़ी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों पर बढ़ेगा कॉरपोरेट टैक्स
बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू लागू, सैन्य बल तैनात, अब तक 105 लोगों की मौत
विद्यार्थियों के लिए वर्ष में दो बार 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा देना अनिवार्य नहीं – धर्मेंद्र प्रधान
प्रधानमंत्री मोदी 17 सितम्बर को एससीओ शिखर सम्मेलन को करेंगे संबोधित
वडोदरा पुल हादसा : 4 इंजीनियर तत्काल प्रभाव से निलंबित, अन्य पुलों की जांच के भी आदेश
TAGGED:5 missing including womanCloud bursts in ManikarnHIMACHAL PRADESHKULLUlandslide in KinnaurNH-5 closed
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?