1. Home
  2. हिन्दी
  3. मनोरंजन
  4. मनोरंजन : हॉलीवुड फिल्म ‘द ग्रे मैन’ से अभिनेता धनुष का फर्स्ट लुक रिलीज, जानें क्या बोले फैंस
मनोरंजन : हॉलीवुड फिल्म ‘द ग्रे मैन’ से अभिनेता धनुष का फर्स्ट लुक रिलीज, जानें क्या बोले फैंस

मनोरंजन : हॉलीवुड फिल्म ‘द ग्रे मैन’ से अभिनेता धनुष का फर्स्ट लुक रिलीज, जानें क्या बोले फैंस

0
Social Share

मुंबई, 27 अप्रैल। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष की आने वाली हॉलीवुड फिल्म ‘द ग्रे मैन’ से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। धनुष ने सोशल मीडिया पर फिल्म ‘द ग्रे मैन’ से अपना फर्स्ट लुक फैंस के साथ शेयर किया है। धनुष ने फोटो शेयर कर लिखा, “’द ग्रे मैन’ 22 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।”

नेटफ्लिक्स ने भी फिल्म से धनुष के फर्स्ट लुक को शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, “ ‘द ग्रे मैन’ से धनुष का फर्स्ट लुक। और यह है वेरा मारी वेरा मारी। धनुष के इस फोटो पर कई फैंस कमेंट कर कह रहे हैं कि यह भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण है।”

रूसो ब्रदर्स (एंथोनी और जो रूसो) के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर ‘द ग्रे मैन’ में धनुष ‘कैप्टन अमेरिका’ के नाम से मशहूर क्रिस इवांस के साथ एक्शन में नजर आएंगे। क्रिस इवांस-धनुष के अलावा रयान गोस्लिंग, एना डे, जेसिका हेनविक, वैगनर मौरा, रेगे-जीन पेज और बिली बॉब थॉर्नटन भी लीड रोल में नजर आएंगे। ‘द ग्रे मैन’ धनुष की दूसरी हॉलीवुड फिल्म होगी। इससे पहले धनुष 2018 में प्रदर्शित फिल्म ‘द एक्स्ट्रा ऑडिनरी जर्नी ऑफ फकीर’ में दिखाई दिए थे।

एक फैन ने कमेंट किया, ‘पूरे भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण।’ एक अन्य ने कहा, ‘हमारा हीरो वापस आ गया है।’ जबकि एक ने लिखा, “धनुष एक सुपरहीरो लैंडिंग पोज़ दे रहे हैं।’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘वह हम सभी को गौरवान्वित करने वाले हैं।’ यह फिल्म मार्क ग्रेनी के 2009 के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code