‘हीरोपंती 2’ के नए गाने ‘जलवानुमा’ का टीजर आया सामने, इस दिन रिलीज होगा टाइगर-तारा का ये गाना

मुंबई, 1 अप्रैल। बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हीरोपंती 2 को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री तारा सुतारिया मुख्य भूमिका नजर आने वाली है। बीते दिनों फिल्म हीरोपंती 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे टाइगर के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब पसंद किया था। अब हीरोपंती 2 के नए गाने का टीजर रिलीज हो गया है।

फिल्म के नए गाने का नाम जलवानुमा है। यह पूरा गाना शुक्रवार को रिलीज किया जाएगा। जलवानुमा गाने के टीजर की बात करें तो इसमें टाइगर श्रॉफ तारा सुतरिया के साथ इमोशनल-रोमांस करते नजर आ रहे हैं | इस गाने को ए आर रहमान ने कंपोज किया है और पूजा तिवारी और जावेद अली ने गाया है। जलवानुमा गाने के टीजर को टाइगर श्रॉफ ने अपने कू अकाउंट पर शेयर किया है।

रिलीज होते ही जलवानुमा गाने का यह टीजर तेजी से वायरल हो रहा है। टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया के फैंस टीजर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया दूसरी बार किसी फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले इन दोनों की जोड़ी को करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में साथ देखा गया था।

आपको बता दें कि फिल्म हीरोपंती में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुख्य भूमिका में हैं। बीते दिनों में फिल्म हीरोपंती 2 का ट्रेलर हुआ था था, जो एक्शन और रोमांस से भरपूर था। ट्रेलर की शुरुआत ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी की दमदार एक्टिंग से हुई, जिसमें दिखाया गया कि दुनिया में हो रहे साइबर क्राइम के पीछे लैला (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) का हाथ है, जिसे रोकने के लिए बबलू को ढूंढना जरूरी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular