यूपी चुनाव : भाजपा ने जारी की 3 उम्मीदवारों की 11वीं सूची, सेवापुरी से फिर लड़ेंगे नील रतन पटेल ‘नीलू’

नई दिल्ली, 16 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपनी 11वीं सूची जारी की है। इस सूची में तीन उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों पर मुहर लगाई है। इन उम्मीदवारों में सेवापुरी विधानसभा सीट से नीलरतन सिंह पटेल, रॉबर्ट्सगंज से भूपेश चौबे और दुद्धी से राम दुलार गौड़ शामिल हैं।

भाजपा की ओर से अब तक 367 उम्मीदवार घोषित

इसके साथ ही भाजपा 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 367 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। राज्य में भाजपा इस बार अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने इन दोनों पार्टियों को सीट बंटवारे में कुल मिलाकर लगभग 35 सीटें दी हैं।

नील रतन पिछली बार अपना दल के टिकट पर जीते थे

वाराणसी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत सेवापुरी विधानसभा सीट की बात करें तो नील रतन पटेल उर्फ नीलू पिछली बार भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़े थे। इस बार भाजपा की ओर से ही उन्हें प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर रोहनिया सीट गठबंधन सहयोगी अपना दल (एस) को दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular