hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 125 उम्मीदवारों की पहली सूची, 50 महिलाओं में उन्नाव रेप पीड़िता की मां भी शामिल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > यूपी चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 125 उम्मीदवारों की पहली सूची, 50 महिलाओं में उन्नाव रेप पीड़िता की मां भी शामिल
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 125 उम्मीदवारों की पहली सूची, 50 महिलाओं में उन्नाव रेप पीड़िता की मां भी शामिल

Vinayak Barot
Last updated: January 13, 2022 1:07 pm
Vinayak Barot
Published: January 13, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 13 जनवरी। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में 50 महिला उम्मीदवार हैं, जिनमें 2017 की उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां भी शामिल है।

प्रियंका बोलीं – उम्मीद है, हम राज्य में नई तरह की राजनीति की शुरुआत करेंगे

प्रियंका गांधी ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करते हुए कहा, ‘125 उम्मीदवारों में से 40 प्रतिशत नाम महिलाओं के हैं। 40 प्रतिशत युवाओं के नाम हैं। कांग्रेस उम्मीदवारों में महिलाओं के साथ-साथ कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री और समाजसेवी भी शामिल हैं। हमें उम्मीद है कि राज्य में हम नई तरह की राजनीति की शुरुआत करेंगे।’

इस सूची में संघर्षशील प्रत्याशी हैं, जो एक नई राजनीति की पहल करेंगे।

हमें आशा है कि इनके जरिए हम प्रदेश की राजनीति में नई उम्मीद लेकर आएंगे, एक परिवर्तन लेकर आएंगे।#आ_रही_है_कांग्रेस pic.twitter.com/Q9YXsMU1Ll

— Congress (@INCIndia) January 13, 2022

कांग्रेस की ओर से बनाई गई कुछ अहम महिला उम्मीदवारों की बात करें तो सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को टिकट दिया गया है। एनआरसी-सीएए के खिलाफ आंदोलन में शामिल सदफ जाफर को भी उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा पूनम पांडे को भी टिकट मिला है।

उन्नाव रेप पीड़िता की मां को इसलिए दिया गया टिकट

प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां आशा सिंह को इसलिए उम्मीदवार बनाया गया है ताकि वे अपना संघर्ष जारी रखें। वह चाहती हैं कि जिस सत्ता के जरिए उनकी बेटी पर अत्याचार हुए और परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वह हासिल करें।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची में 40% महिलाएं और 40% युवा। पार्टी ने कई पीड़ित और संघर्षशील महिलाओं को चुनाव लड़ने का मौका दिया है। #आ_रही_है_कांग्रेस pic.twitter.com/V6pTXP5315

— UP Congress (@INCUttarPradesh) January 13, 2022

यूपी में सभी सात चरणों में होंगे चुनाव

गौरतलब है कि यूपी की कुल 403 सीटों के लिए सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। नतीजे 10 मार्च को बाकी राज्य (पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा) के साथ आएंगे।

You Might Also Like

पैगंबर मोहम्मद विवाद : कंगना ने बताया क्यों है हिन्दू होने पर गर्व, आमिर खान की फिल्म का दिया उदाहरण
हरियाणा : भिवानी के खनन क्षेत्र में पहाड़ खिसकने से 3 मरे, कई लोगों के दबे होने की आशंका
पीएम मोदी बोले – जीवनयापन को सरल बनाने और सुधारों की राह पर आगे बढ़ने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
उद्धव ठाकरे गुट का एलान – मंजूरी मिले या नहीं, शिवाजी पार्क में ही होगी दशहरा रैली
इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ईरान पर हमले के बाद पीएम मोदी को किया फोन, ताजा स्थिति की दी जानकारी
TAGGED:COngressfirst list of Congresstickets to 50 womenUP elections
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?