hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जयपुर की रैली में गरजे राहुल – 2014 से हिन्दुत्ववादियों का राज, इन्हें बाहर निकाल हिन्दुओं को सत्ता में लाना है
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > जयपुर की रैली में गरजे राहुल – 2014 से हिन्दुत्ववादियों का राज, इन्हें बाहर निकाल हिन्दुओं को सत्ता में लाना है
राजनीतिहिन्दी

जयपुर की रैली में गरजे राहुल – 2014 से हिन्दुत्ववादियों का राज, इन्हें बाहर निकाल हिन्दुओं को सत्ता में लाना है

Vinayak Barot
Last updated: December 12, 2021 4:44 pm
Vinayak Barot
Published: December 12, 2021
Share
SHARE

जयपुर, 12 दिसंबर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गठबंधन वाली एनडीए सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा है कि देश में 2014 से हिन्दुत्ववादी सत्ता में हैं, हिन्दू सत्ता से बाहर हैं। अब इन हिन्दुत्ववादियों को हटाकर हिन्दुओं को सत्ता में लाना है।

राजस्थान की राजधानी में रविवार को आयोजित कांग्रेस की महंगाई हटाओ रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, ‘हमें डराया नहीं जा सकता, हम मौत से नहीं डरते हैं। हिन्दुत्ववादियों को सिर्फ सत्ता चाहिए, सत्य नहीं। उनका रास्ता सत्याग्रह नहीं, सत्ता ग्रह है। हिन्दू अपने डर का सामना करता है, वो शिव जी की तरह अपने डर को पी जाता है, लेकिन हिन्दुत्ववादी भय में जीता है।’

LIVE: #MehangaiHataoRally at Jaipur, Rajasthan. https://t.co/84fnjJCAVp

— Congress (@INCIndia) December 12, 2021

कांग्रेस की मेगा रेली मैं पूरा गांधी परिवार उपस्थित रहा

कांग्रेस की इस मेगा रैली में पूरा गांधी परिवार उपस्थित रहा। रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका सभी जयपुर पहुंचे। सोनिया लंबे समय बाद किसी रैली में नजर आईं। हालांकि सोनिया ने रैली को संबोधित नहीं किया। लेकिन विद्यानगर स्टेडियम में स्थापित विशाल मंच से राहुल और प्रियंका के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसढ़ के सीएम भूपेश बघेल सहित कई दिग्गज नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया।

हिंदुस्तान को ऐसे ही संवेदनशील इंसान की जरूरत है, जो अपनों का ख्याल रखे, देश का ख्याल रखे।

क्योंकि हिंदुस्तान भावनाओं का देश रहा है।#MehangaiHataoRally pic.twitter.com/yCqZBmrQBW

— Congress (@INCIndia) December 12, 2021

महात्मा गांधी हिन्दू थे और गोडसे हिन्दुत्वादी था

राहुल गांधी ने कहा कि दो शब्दों की आत्मा एक जैसी नहीं हो सकती है। ये दो शब्द हैं हिन्दू और हिन्दुत्ववादी। इन दो शब्दों की आत्मा एक जैसी नहीं हो सकती है। कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘मैं हिन्दू हूं, लेकिन हिन्दुत्ववादी नहीं हूं। इस देश में दो शब्दों की टक्कर है। एक शब्द हिन्दू और एक हिन्दुत्व है। ये दोनों एक शब्द नहीं हैं, ये अलग-अलग शब्द हैं। महात्मा गांधी हिन्दू थे और गोडसे हिन्दुत्वादी था।’

देश की राजनीति में दो शब्दों की टक्कर है। एक है हिंदू और दूसरी हिंदुत्ववादी; यह एक चीज नहीं है, यह दो अलग-अलग शब्द हैं: श्री @RahulGandhi #हिन्दू_हूँ_हिंदुत्ववादी_नहीं pic.twitter.com/NmWbf75xvo

— Congress (@INCIndia) December 12, 2021

देश को जनता नहीं बल्कि 3-4 पूंजीपति चला रहे

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश की हालत आप सब को दिख रही है। यह रैली महंगाई और बेरोजगारी के बारे में है, लेकिन देश की जो आज हालत है, वो आज से पहले कभी नहीं हुई थी। हिन्दुस्तान के सब इंस्टीट्यूशन एक संगठन और एक हाथ में हैं। मंत्री के दफ्तर में आरएसएस के ओएसडी बैठे हैं। इस देश को जनता नहीं चला रही बल्कि 3-4 पूंजीपति चला रहे हैं।

आज पूरा देश जयपुर में है और जयपुर से आवाज बुलंद हो रही- भाजपाई हुकूमत की महंगाई के खिलाफ।#MehangaiHataoRally pic.twitter.com/jnrGjWpKml

— Congress (@INCIndia) December 12, 2021

प्रियंका बोलीं – पर्यटक प्रधानमंत्री किसानों से मिलने न जा पाए

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जो सरकार केंद्र में हैं, वह जनता की भलाई नहीं चाहती। हमारे पर्यटक प्रधानमंत्री अपने आवास से 10 किलोमीटर दूर किसानों से मिलने नहीं जा पाए, लेकिन पुरी दुनिया घूम आए। यह सरकार सिर्फ गिने चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 70 सालों की रट छोड़िए मोदी जी, आप ये बताइए कि आपने सात साल में क्या किया।

महंगाई हम सबकी लड़ाई है

प्रियंका ने कहा, ‘चुनाव ही आते बीजेपी हमसे चीन की बात करेगी, किसी और देश की बात करेगी, लेकिन रोजगार की बात नहीं करेगी, महंगाई की बात नहीं करेगी। आखिर देश में इतनी महंगाई क्यों है? आप को ये सवाल सरकार से पूछना चाहिए, क्योंकि ये आपकी जिम्मेदारी है? आप सरकार से एक मजबूत भविष्य मांगिए। महंगाई सिर्फ आपकी लड़ाई नहीं है, ये मेरी लड़ाई है, ये मेरे भाई राहुल गांधी की लड़ाई है, ये सोनिया गांधी की लड़ाई है। ये मंच पर बैठे हर एक कांग्रेसी की लड़ाई है।’

You Might Also Like

पीएम मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब के साथ की द्विपक्षीय वार्ता, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा
भाजपा की बैठक – लोकसभा चुनाव 2024 में 144 ‘कमजोर’ लोकसभा सीटें जीतने की रणनीति पर विचार मंथन होगा
मुंबई आतंकी हमला बरसी: सीएम योगी ने आतंकवाद के खात्मे के लिए एकजुट और संकल्पित होने का किया आह्वान
लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में भरा धुआं
नयी मंत्रिपरिषद में राज्यसभा के 11 सदस्यों को शामिल किया गया
TAGGED:attack on BJPCOngressCongress's Mega RallyDearness Hatao RallyHindutva's secretjaipurpriyanka gandhiRahul Gandhisonia gandhi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियां

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

August 10, 2026

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?