hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: UPTET Exam 2021: पर्चा आउट होने के यूपी TET की परीक्षा हुई रद्द, जानें अब कब होगी परीक्षा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > देश-विदेश > UPTET Exam 2021: पर्चा आउट होने के यूपी TET की परीक्षा हुई रद्द, जानें अब कब होगी परीक्षा
देश-विदेशहिन्दी

UPTET Exam 2021: पर्चा आउट होने के यूपी TET की परीक्षा हुई रद्द, जानें अब कब होगी परीक्षा

sanket
Last updated: November 28, 2021 2:25 pm
sanket
Published: November 28, 2021
Share
SHARE

लखनऊ, 28 नवम्बर। उत्तर प्रदेश में आज होने वाली UP TET की परीक्षा रद्द कर दी गई है। पेपर लीक होने के चलते एग्जाम को पोस्टपोंड किया गया है। ये एग्जाम दो पारियों में आयोजित होनी थी। इस परीक्षा में करीब 21 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होने वाले थे। बताया जा रहा है कि अब एक महीने के बाद ये परीक्षा नए सिरे फिर से आयोजित की जाएगी। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

व्हाट्सऐप पर लीक हुआ पेपर

जानकारी के मुताबिक सॉल्वर गैंग से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एसटीएफ इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि व्हाट्सऐप पर पेपर लीक किया गया था। पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा में व्हाट्सएप ग्रुप पर एग्जाम का पेपर वायरल हुआ था, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा है। वहीं अब ये एग्जाम एक महीने बाद फिर से होगा। हालांकि एप्लीकेंट्स को इसके लिए फीस दोबारा नहीं देनी पड़ेगी।

दो पारियों में होना था एग्जाम

दरअसल एग्जाम से पहले ही पेपर लीक होने की वजह से यूपी टीईटी की परीक्षा रद्द कर दी गई है। ये एग्जाम दो पारियों में होना था। पहली पारी सुबह 10 बजे से साढ़े बारह बजे तक थी। वहीं दूसरी पारी दोपहर ढाई से शाम पांच बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होनी थी। इस बार यूपी टीईटी के लिए 21,62,287 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

एक महीने के अंदर फिर से परीक्षा

यूपी में कुल 21.65 लाख परीक्षार्थियों के लिए 4309 सेंटर बनाए गए थे। एडीजी, लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि UPTET 2021 की परीक्षा कथित पेपर लीक के कारण रद्द कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने दर्जनों संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जांच जारी है। यूपी सरकार एक महीने के भीतर दोबारा परीक्षा कराएगी।

मेरठ से तीन लोग उठाए गए

बताया जा रहा है कि परीक्षा का पेपर मथुरा, गाजियाबाद, बुलंदशहर के वॉट्सऐप ग्रुप पर वायरल हुआ था पेपर। पेपर लीक होने के बाद आनन-फानन में परीक्षा रद्द कर दी गई। यूपी एसटीएफ ऐक्टिव हो गई और ताबड़तोड़ ऐक्शन होने लगा। सूत्रों की मानें तो मेरठ से तीन लोगों को उठाया गया है। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी छापेमारी चल रही है।

You Might Also Like

मुंडका अग्निकांड में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, 27-28 लोग अब भी लापता
मैं खुद अपनी कुर्बानी दे रहा हूं… UP के दवरिया में बकरीद पर 60 साल के शख्स ने रेता खुद का गला
‘पिंजरा’ फेम अभिनेत्री संध्या शांताराम का निधन, 87 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
वयोवृद्ध भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली एम्स से मिली छुट्टी, बुधवार देर रात किया गया था भर्ती
बॉलीवुड : तेजस्वी प्रकाश ने जीती बिग बॉस-15 की ट्रॉफी, बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा हारे
TAGGED:NationalUPTET EXAM 2021
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

August 7, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?