1. Home
  2. हिन्दी
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड : अगले वर्ष 7 जनवरी को रिलीज होगी आलिया भट्ट की फिल्म ”आरआरआर”
बॉलीवुड : अगले वर्ष 7 जनवरी को रिलीज होगी आलिया भट्ट की फिल्म ”आरआरआर”

बॉलीवुड : अगले वर्ष 7 जनवरी को रिलीज होगी आलिया भट्ट की फिल्म ”आरआरआर”

0
Social Share

मुंबई, 3 अक्टूबर। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म आरआरआर अगले वर्ष सात जनवरी को रिलीज होगी। 22 अक्टूबर से महाराष्ट्र के सिनेमाघरों खोले जा रहे हैं। फिल्म मेकर्स अपनी फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस कर रहे हैं।फिल्म आरआरआर फिल्म की भी रिलीड डेट अनाउंस कर दी गई है।

आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म के पोस्टर के साथ रिलीज डेट अनाउंस की है। आलिया ने पोस्टर के साथ लिखा, 07 जनवरी 2022। आप सबसे सिनेमाघरों में मिलेंगे। सिनेमाघरों में भारत की सबसे बड़ी एक्शन ड्रामा फिल्म देखने के लिए तैयार हो जाइए। आरआरआर मूवी। आरआरआर 7 जनवरी को।

गौरतलब है कि एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर को 400 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है, जिसमें आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर, राम चरण और अजय देवगन अहम किरदारों में नजर आएंगे।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code