hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ऑस्ट्रिया : स्कूल में गोलीबारी से 9 लोगों की मौत, कई घायल, बाथरूम में मृत मिला संदिग्ध
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > ऑस्ट्रिया : स्कूल में गोलीबारी से 9 लोगों की मौत, कई घायल, बाथरूम में मृत मिला संदिग्ध
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

ऑस्ट्रिया : स्कूल में गोलीबारी से 9 लोगों की मौत, कई घायल, बाथरूम में मृत मिला संदिग्ध

Revoi Editor
Last updated: June 11, 2025 12:58 am
Revoi Editor
Published: June 10, 2025
Share
SHARE

विएना, 10 जून। ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर के एक स्कूल में मंगलवार को हुई गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। राष्ट्रीय प्रसारक ORF सहित ऑस्ट्रियाई राज्य मीडिया ने कहा कि छात्रों और शिक्षकों सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शहर के महापौर एल्के काहर ने यह जानकारी दी।

ऑस्ट्रिया प्रेस एजेंसी की खबर के अनुसार महापौर एल्के काहर ने घटना को ‘भयानक त्रासदी’ करार दिया है। अधिकारियों ने बताया कि पूर्वाह्न 10 बजे एक कॉल के बाद पुलिस को बोर्ग ड्रेयर्सचुटजेन्गेस्से हाई स्कूल में भेजा गया। बाद में, पुलिस ने ‘एक्स’ पर लिखा कि स्कूल को खाली करा लिया गया है और सभी को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है।

पुलिस ने बताया कि स्कूल में गोलियों की आवाज सुनाई देने के बाद वहां पुलिस बल तैनात किया गया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि कई लोगों की मौत हुई है। वारदात को किसने अंजाम दिया, इस बारे में भी तत्काल कोई जानकारी नहीं है। कई गोलियों की आवाज़ आने की सूचना मिलने के बाद पुलिस स्कूल पहुंची।

सामूहिक गोलीबारी की घटना ड्रेयर्सचुटजेन्गेस्से हाई स्कूल में हुई। स्थानीय समाचार चैनल अनाम अधिकारियों का हवाला देते हुए दावा कर रहे हैं कि इस घटना में कम से कम नौ लोग मारे गए हैं। हमलावर ने आत्महत्या कर ली। उसका शव बाथरूम में पड़ा मिला। पुलिस प्रवक्ता सबरी योर्गुन ने कहा, “पूर्वाह्न 10 बजे (स्थानीय समयानुसार) कॉल आने के बाद हाई स्कूल में विशेष बल भेजे गए थे।

अधिकारी घटना का अवलोकन करने के लिए काम कर रहे हैं। पूर्वाहन 11.30 बजे (स्थानीय समयानुसार), ग्राज पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि स्कूल को खाली करा लिया गया है और छात्रों और कर्मचारियों दोनों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि साइट पर कोई और खतरा नहीं है और क्षेत्र को सुरक्षित घोषित किया।

You Might Also Like

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘असानी’, आईएमडी ने कहा – तटवर्ती क्षेत्रों से टकराने की आशंका नहीं
टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने कहा- वडोदरा प्लांट से 2026 में मिलेगा पहला विमान
बापू और पटेल की धरती गुजरात पर जहरीली शराब त्रासदी चिंता का विषय है : राहुल गांधी
यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई से पहले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने रखा अपना पक्ष, कहा- ‘झूठ की कलई खुलनी शुरू हो गई’,
दावोस में विश्व आर्थिक मंच का वार्षिक सम्मलेन 16 जनवरी से, 130 देशों की लगभग 2,700 हस्तियां शामिल होंगी
TAGGED:9 people killedmany injured in school shootingschool shooting
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

August 7, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?