तेलंगाना में गणेश विसर्जन के दौरान उप निरीक्षक सहित 13 की मौत, 26 अन्य घायल

हैदराबाद, 26 सितम्बर। दक्षिणी राज्य तेलंगाना गणेश विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में एक पुलिस उप निरीक्षक सहित 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 26 अन्य लोग घायल हुए हैं।

तेलंगाना पुलिस महानिदेशक (DGP) सी.वी. आनंद ने शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तेलंगाना में गणेश प्रतिमा विसर्जन से जुड़ी घटनाओं में एक सब-इंस्पेक्टर समेत 13 लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि ये मौतें और घायल होने की घटनाएं राज्यभर में 10 दिनों तक चले गणेश उत्सव के दौरान हुईं।

सीवी आनंद ने कोठागुडेम के SI वेंकन्ना की मौत पर गहरा दुख जताया, जो विसर्जन ड्यूटी के लिए हैदराबाद आए थे। उन्होंने पटनचेरु (साइबराबाद) में छह लोगों की मौत को बेहद दुखद बताया जबकि खैरताबाद में एक व्यक्ति की मौत हुई और निर्मल में एक अन्य व्यक्ति की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। घायल हुए 26 लोगों में से 17 लोग मलकाजगिरी कमिश्नरेट इलाके से थे। कुछ मौतों की वजह DJ का तेज शोर भी रहा।

1.24 लाख गणेश प्रतिमाएं की गई थीं स्थापित

डीजीपी आनंद ने बताया कि तेलंगाना में सार्वजनिक स्थानों पर कुल 1.24 लाख गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। उन्होंने कहा कि राज्यभर में घरों, गेटेड कम्युनिटी और अपार्टमेंट में 3.5 लाख से चार लाख और प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं और उनका भी विसर्जन किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular