1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल
  4. जिनेवा ओपन : युवी भांबरी व माइकल वीनस की जोड़ी उपजेता, फाइनल में संघर्षपूर्ण पराजय
जिनेवा ओपन : युवी भांबरी व माइकल वीनस की जोड़ी उपजेता, फाइनल में संघर्षपूर्ण पराजय

जिनेवा ओपन : युवी भांबरी व माइकल वीनस की जोड़ी उपजेता, फाइनल में संघर्षपूर्ण पराजय

0
Social Share

जिनेवा, 23 मई। भारतीय टेनिस स्टार युकी भांबरी व न्यूजीलैंड के उनके जोड़ीदार माइकल वीनस को यहां जिनेवा ओपन के एटीपी 250 में उपजेता ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। शनिवार को तीन सेटों तक खिंचे संघर्षपूर्ण फाइनल में मोनाको के रोमैं अर्नोडो व ऑस्ट्रेलियाई मार्क पोलमान्स की गैरवरीय जोडी ने तीसरे वरीय भांबरी-वीनस को 3-6, 7-6 (2), 10-7 से परास्त किया।

भांबरी व वीनस ने सेंटर कोर्ट पर एक घंटा 53 मिनट तक खिंचे रोमांचक मुकाबले का पहला सेट अपने नाम किया, लेकिन प्रतिद्वंद्वी जोड़ी ने दूसरा सेट टाई ब्रेकर में जीतने के साथ मैच को निर्णायक सुपर टाई ब्रेकर तक पहुंचा दिया। सुपर टाई ब्रेकर में अर्नोडो व पोलमान्स ने शुरुआत में ही बढ़त हासिल की और अहम मौकों पर संयम बनाए रखते हुए जीत खिताबी दर्ज की।

युकी और वीनस ने इससे पहले सेमीफाइनल में चेक गणराज्य की पेट्र रिक्ल व एडम पावलासेक की जोड़ी को 7-5, 6-3 से हराया था। भांबरी के लिए हालांकि खिताब से चूकने के बावजूद, जिनेवा ओपन अभियान सकारात्मक रहा। हाल के वर्षों में भारत के शीर्ष युगल खिलाड़ियों में शामिल रहे भांबरी अब अपना ध्यान आगामी फ्रेंच ओपन पर केंद्रित करेंगे।

अमेरिका के लेर्नर टिएन ने जीती एकल उपाधि

उधर एकल चौथी सीड लेकर उतरे अमेरिकी लेर्नर टिएन ने श्रेष्ठता सिद्ध की। तीन वर्ष पूर्व पेशेवर सर्किट में पदार्पण करने वाले 20 वर्षीय टिएन ने ढाई घंटे तक खिंची कश्मकश के बाद उम्र में पांच वर्ष बड़े अर्जेंटीनी मारियानो नवोन को 3-6, 6-3, 7-5 से परास्त किया।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code