hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईपीएल-18 : पंजाब किंग्स की प्रभावी जीत में युवा ओपनर प्रियांश का तूफानी शतक, CSK की लगातार चौथी हार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आईपीएल-18 : पंजाब किंग्स की प्रभावी जीत में युवा ओपनर प्रियांश का तूफानी शतक, CSK की लगातार चौथी हार
खेलहिन्दी

आईपीएल-18 : पंजाब किंग्स की प्रभावी जीत में युवा ओपनर प्रियांश का तूफानी शतक, CSK की लगातार चौथी हार

Revoi Editor
Last updated: April 9, 2025 3:03 am
Revoi Editor
Published: April 9, 2025
Share
SHARE

मुल्लांपुर, 8 अप्रैल। दिल्ली के युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने मंगलवार की रात टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-18) के मौजूदा सत्र में ईशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद) के बाद जहां दूसरे तूफानी शतक (103 रन, 42 गेंद, नौ छक्के, सात चौके) पर अपना नाम लिखाया वहीं उनके दल पंजाब किंग्स (PBKS) ने पांच बार के पूर्व चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 18 रनों की प्रभावशाली जीत हासिल की।

Back to winning ways this season ✅
First home win this season ✅@PunjabKingsIPL compile a comprehensive 1⃣8⃣-run victory over #CSK ❤️

Scorecard ▶ https://t.co/HzhV1VtSRq #TATAIPL | #PBKSvCSK pic.twitter.com/HtcXw4UYAK

— IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2025

5-83 की खराब शुरुआत के बाद 219 तक पहुंचा PBKS

महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरे पंजाब किंग्स ने आठ ओवरों में 5-83 की खराब शुरुआत के बावजूद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ प्रियांश के जिम्मेदाराना शतकीय प्रहार व उनकी दो बहुमूल्य साझेदारियों से छह विकेट पर 219 रन बनाए। जवाब में डेवोन कॉन्वे (69 रन, 49 गेंद, दो छक्के, छह चौके) सहित अन्य बल्लेबाजों के प्रयासों के बावजूद चेन्नई की टीम पांच विकेट पर 201 रनों तक पहुंच सकी।

A Star is Born ✨

Priyansh Arya wins the Player of the Match award for his magnificent 1⃣0⃣3⃣🙌

Scorecard ▶ https://t.co/HzhV1VtSRq #TATAIPL | #PBKSvCSK | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/kNBABp6O79

— IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2025

तीसरी जीत से पंजाब किंग्स चौथे स्थान पर

पिछले मैच में इसी मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के हाथों अपना अजेय क्रम तुड़वा बैठे पंजाब किंग्स के अब दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस व रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बराबर छह अंक हो गए हैं। लेकिन कमजोर नेट रन रेट के चलते श्रेयस अय्यर की टीम चौथे स्थान पर है। इन चारों टीमों में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक खेले गए तीन मैचो में अजेय रहते हुए छह अंक बटोरे हैं। अन्य तीन टीमों ने चार-चार मैच खेले हैं। उधर सीएसके की टीम पांच मैचों में सिर्फ दो अंक बटोर सकी है और वह फिसड्डी सनराइजर्स हैदराबाद के ऊपर नौवें स्थान पर है।

🚨 Milestone 🚨

The highly consistent Devon Conway notches up 1️⃣0️⃣0️⃣0️⃣ runs in the #TATAIPL 👏

Updates ▶ https://t.co/HzhV1Vtl1S #PBKSvCSK pic.twitter.com/gIRtBRVOMT

— IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2025

कॉन्वे ने रचिन व शिवम संग कीं दो अर्धशतकीय भागीदारियां

कठिन लक्ष्य के सामने सीएसके की शुरुआत ठोस रही, जब रचिन रवींद्र (36 रन, 23 गेंद, छह चौके) व कॉन्वे ने 40 गेंदों पर 61 रन जड़ दिए। हालांकि सातवें ओवर में 61 रनों पर मैक्सवेल ने रचिन की पारी पर विराम लगाया तो अगले ओवर में लॉकी फर्ग्युसन (2-40) ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (एक रन) का बड़ा विकेट निकाल दिया। हालांकि कॉन्वे व शिवम दुबे (42 रन, 27 गेंद, दो छक्के, तीन चौके) ने 51 गेंदों पर 89 रन कूट डाले।

Sights we have come to cherish over many years 💛

MS Dhoni produced a fighting knock of 27(12) 🔥

Scorecard ▶ https://t.co/HzhV1Vtl1S #TATAIPL | #PBKSvCSK | @msdhoni pic.twitter.com/Y3ksZl8ozS

— IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2025

अंतिम क्षणों में धोनी की कोशिश भी काम न आई

शिवम दुबे को 16वें फर्ग्युसन ने अपना दूसरा शिकार बनाया तो कॉन्वे का साथ देने आए महेंद्र सिंह धोनी (27 रन, 12 गेंद, तीन छक्के, एक चौका) ने चिर परिचित हाथ दिखाना शुरू किया। लेकिन तभी सीएसके प्रबंधन की रणनीति के तहत कॉन्वे ने खुद को रिटायर्ड आउट घोषित कर दिया। हालांकि धोनी ज्यादा दूर नहीं जा सके और अंतिम ओवर में यश ठाकुर के शिकार बन गए। रवींद्र जडेजा (नाबाद नौ रन, पांच गेंद, एक छक्का) व विजय शंकर (नाबाद दो रन) बची पांच गेंदों पर जरूरी 28 रनों के सापेक्ष सिर्फ नौ रन जोड़ सके।

From 67(32) to 102(39) 🔥

Priyansh Arya reached his 💯 in the blink of an eye ✨

Updates ▶ https://t.co/HzhV1Vtl1S #TATAIPL | #PBKSvCSK | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/0KdfKyvbgm

— IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2025

प्रियांश ने जड़ा आईपीएल इतिहास का चौथा तीव्रतम शतक

इसके पूर्व सिर्फ 39 गेंदों पर आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक जड़ने वाले 24 वर्षीय प्रियांश ने शशांक सिंह (नाबाद 52 रन, 36 गेंद, तीन छक्के, दो चौके)  के साथ उस समय छठे विकेट के लिए 34 गेंदों पर 71 रनों की बहुमूल्य साझेदारी कर दी, जब टीम 83 रनों पर पांच विकेट गंवाकर संकट में थी। इनमें प्रियांश के सामने वाले छोर पर कप्तान श्रेयस अय्यर सहित एक भी बल्लेबाज दहाई में नहीं पहुंच सका था।

Saving this to our 'Special Moments' folder 📂 😌

A knock of the highest caliber from Priyansh Arya as he scores 1️⃣0️⃣3️⃣(42) 💥

Updates ▶ https://t.co/HzhV1Vtl1S #TATAIPL | #PBKSvCSK | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/BsPfEoKhiB

— IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2025

प्रियांश के बाद शशांक ने यानसेन संग की अटूट अर्धशतकीय भागीदारी

नूर अहमद ने अंततः 14वें ओवर में 154 के योग पर प्रियांश की पराक्रमी पारी पर विराम लगाया तो शशांक ने मार्को यानसेन (नाबाद 34 रन, 19 गेंद, दो छक्के, दो चौके) के साथ सातवें विकेट के लिए 38 गेंदों पर 65 रनों की अटूट साझेदारी से टीम को 219 रनों तक पहुंचा दिया। अंततः यह स्कोर सीएसके की पहुंच से दूर रह गया।

स्कोर कार्ड

सुपरकिंग्स के गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। खलील अहमद ने रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट के लिए क्रमशः 45 व 48 रन खर्च किए। मथीषा पथिराना ने चार ओवरों में 52 रन लुटाए और उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।

बुधवार का मैच : गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे)।

You Might Also Like

यूपी निकाय चुनाव : ओबीसी आरक्षण पर हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार, एसएलपी दायर
सुखबीर बादल का भगवंत मान पर हमला, बोले – ‘दिल्ली वाले बॉस का ड्राइवर बनने में व्यस्त हैं कठपुतली सीएम’
पेंटागन ने दी जानकारी : चीन की अमेरिकी अधिकारियों को भारत के साथ उसके संबंधों में दखल न देने की चेतावनी
यूपी चुनाव : गोरखपुर में सीएम योगी से मुकाबले की तैयारी कर रहे डॉ. कफील खान
राजस्थान : सीएम पद के लिए जद्दोजहद शुरू, गहलोत ने की स्पीकर सीपी जोशी के नाम की सिफारिश, पायलट भी दावेदार
TAGGED:CricketCSK's fourth consecutive defeatIPL 2025IPL-18Priyansh's stormy centuryPunjab Kings' impressive win
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?