hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अटल युवा महाकुम्भ में बोले योगी- अटल जी के प्रति अनुराग व प्रेम को व्यक्त करते हैं ‘युवा कुम्भ’ जैसे आयोजन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > अटल युवा महाकुम्भ में बोले योगी- अटल जी के प्रति अनुराग व प्रेम को व्यक्त करते हैं ‘युवा कुम्भ’ जैसे आयोजन
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

अटल युवा महाकुम्भ में बोले योगी- अटल जी के प्रति अनुराग व प्रेम को व्यक्त करते हैं ‘युवा कुम्भ’ जैसे आयोजन

Revoi Editor
Last updated: December 24, 2024 5:02 pm
Revoi Editor
Published: December 24, 2024
Share
SHARE

लखनऊ, 24 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि ‘युवा कुम्भ’ जैसे आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति देश-प्रदेश के अनुराग व प्रेम को व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के साथ मंगलवार को के डी सिंह बाबू स्टेडियम में ‘अटल युवा महाकुम्भ’ की शुरुआत करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि यहां के जनप्रतिनिधियों ने पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए सभी संस्थाओं को एक मंच दिया है।

योगी ने कहा कि ”युवा कुम्भ उन स्मृतियों को ताजा कर रहा है, जो भारत की सनातन धर्म की परंपरा में कुम्भ के आयोजन के साथ जुड़ती है।” एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर ‘कदम से कदम मिलाकर चलना होगा’ थीम पर यह आयोजन हुआ। रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बच्चों को चॉकलेट बांटी।

योगी ने कहा ‘‘कुम्भ भारत की पहचान है। सनातन व आध्याात्मिक ऊर्जा की अनुभूति का समागम है। उस महासमागम का जो दृश्य 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में दिखेगा, उसकी झांकी आज यहां देखने को मिल रही है।’’

योगी ने वाजपेयी की कविता ‘कदम मिलाकर चलना होगा’ सुनाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष है और आज उसकी शुरुआत भव्यता से हो रही है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सदस्य व पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य व पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

You Might Also Like

साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ का 3डी पिक्चर टीजर हैदराबाद में रिलीज
पप्पू, टप्पू और अप्पू…. INDIA गठबंधन के तीन बंदर, बिहार में बोले योगी- रामद्रोही कांग्रेस-RJD को जवाब देगा मिथिला
एमपी में Digital Arrest कर बुजुर्ग महिला से 46 लाख रुपये ठगे, 5 दिन तक होती रही फर्जी पूछताछ
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने बाजी मारी, ज्यादा वोट के बावजूद ‘आप’-कांग्रेस देखते रह गए
डब्ल्यूटीसी फाइनल की रेस हुई दिलचस्प, ऑस्ट्रेलिया पर टीम इंडिया की जीत से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज बाहर
TAGGED:Atal jiAtal Yuva Maha Kumbhcm yogiLove
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

घरेलू शेयर बाजार : सेंसेक्स और निफ्टी अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचे

Revoi Editor
Revoi Editor
April 8, 2024
हैदराबाद टेस्ट : भारतीय स्पिन तिकड़ी के सामने पहले ही दिन अंग्रेज सिकुड़े, यशस्वी ने बल्ले से बिखेरी चमक
લોકસભાની ચૂંટણીમાં પાંચમા તબક્કાનું મતદાન 61.8%, પ.બંગાળમાં હિંસા, પુલવામામાં બૂથ પર ગ્રેનેડથી હુમલો
सिल्चर लोकसभा सीटसे BJP के प्रत्याशी डॉ. राजदीप रोय को है जीत का आत्मविश्वास!
तमिलनाडु : उदयनिधि स्टालिन पूछताछ के बाद रिहा, एक्ट्रेस तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में हुई थी गिरफ्तारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?