hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस : सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने बाल श्रम के खिलाफ लिया बड़ा संकल्प
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > विश्व बाल श्रम निषेध दिवस : सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने बाल श्रम के खिलाफ लिया बड़ा संकल्प
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस : सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने बाल श्रम के खिलाफ लिया बड़ा संकल्प

Revoi Editor
Last updated: June 12, 2026 9:51 am
Revoi Editor
Published: June 12, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 12 जून। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों ने बाल श्रम की समस्या पर चिंता जताते हुए इसे समाप्त करने और हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानपूर्ण बचपन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने समाज को जागरूक करने और सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में लिखा, “विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर आइए, हम सभी बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें। हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का अधिकार है। बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन हेतु जागरूकता और सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।”

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “हर बच्चे के हाथ में किताब, आंखों में सपना और जीने के लिए सुरक्षित वातावरण हो, यह उसका अधिकार और हमारा दायित्व है। आइए, विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बाल अधिकारों के संरक्षण एवं बच्चों को शिक्षित और सम्मानपूर्ण वातावरण प्रदान करने के लिए संकल्पित हों।”

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “जहां बचपन सुरक्षित होगा, वहीं भविष्य समृद्ध होगा। बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं। उनका स्थान विद्यालय, खेल का मैदान और संस्कारों की पाठशाला में है, न कि श्रम के बोझ तले। हर बच्चे को शिक्षा, संस्कार और अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिले, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को बाल श्रम के प्रति जागरूक होकर वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों तक शिक्षा का महत्व पहुंचाना होगा। आइए, विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण तथा हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानपूर्ण बचपन दिलाने का संकल्प लें।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिखा, “बालश्रम समाज की एक गंभीर चुनौती है, जो बच्चों के सपनों, शिक्षा और बचपन पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। यह उन्हें उनके अधिकारों से वंचित कर कम उम्र में ही जिम्मेदारियों के बोझ तले दबा देता है। विश्व बालश्रम निषेध दिवस के अवसर पर आइए, हम सभी मिलकर बालश्रम मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें तथा प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य का अधिकार सुनिश्चित करने हेतु सामूहिक प्रयास करें।”

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने लिखा, “विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर आइए हम सब मिलकर एक ऐसे समाज का संकल्प लें, जहां किसी भी बच्चे का बचपन मजदूरी की भेंट न चढ़े। बाल श्रम न केवल एक कानूनी अपराध है बल्कि मानवीय संवेदनाओं पर भी एक बड़ा प्रहार है। आइए, जागरूक नागरिक होने का फर्ज निभाएं, अपने आस-पास बाल श्रम का विरोध करें और हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा व खुलकर जीने का अधिकार दिलाने में अपना योगदान दें।”

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लिखा, “विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर आइए संकल्प लें कि हम अपने आसपास किसी भी बच्चे को मजदूरी करने के लिए मजबूर नहीं होने देंगे। हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानपूर्ण बचपन का अधिकार है। आइए, जागरूक बनें और अपने परिवार, समाज एवं राष्ट्र को बाल श्रम मुक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम बढ़ाएं। बच्चों के हाथों में किताबें हों, औजार नहीं; उनके सपनों को उड़ान मिले, मजबूरी नहीं।”

You Might Also Like

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा, खाई में वाहन गिरने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत
आम आदमी पार्टी का भाजपा पर आरोप – दिल्ली एमसीडी में 6 हजार करोड़ रुपये का हुआ घोटाला
बारिश के बीच विजय चौक पर ‘बीटिंग द रिट्रीट’ के साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य समापन
घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 516 अंक फिसला, निफ्टी 150 अंक कमजोर
भारत में कोरोना : 3 दिनों में दूसरी बार कोरोना के 2 हजार से अधिक नए मामले, एक्टिव केस फिर 12 हजार के पार
TAGGED:Child Labour Prohibition DayEducationResolutionsafetyWorld Day Against Child Labour
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रrevoinewsमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

August 7, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?