hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: महाराष्ट्र : एकनाथ खडसे की भाजपा में फिर होगी वापसी? सीएम फडणवीस से मुलाकात के बाद अटकलें तेज
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > महाराष्ट्र > महाराष्ट्र : एकनाथ खडसे की भाजपा में फिर होगी वापसी? सीएम फडणवीस से मुलाकात के बाद अटकलें तेज
महाराष्ट्रराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

महाराष्ट्र : एकनाथ खडसे की भाजपा में फिर होगी वापसी? सीएम फडणवीस से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

Revoi Editor
Last updated: February 5, 2025 5:01 pm
Revoi Editor
Published: February 5, 2025
Share
SHARE

जलगांव, 5 फरवरी। महाराष्ट्र के दिग्गज राजनेता एकनाथ खडसे की भारतीय जनता पार्टी में वापसी की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बीते दिनों खडसे की मुलाकात के बाद इन अटकलों को और बल मिला है।

दरअसल, जलगांव जिले की राजनीति में विधायक एकनाथ खडसे और पालकमंत्री गुलाबराव पाटिल को हमेशा एक-दूसरे के विरोधी के रूप में देखा गया है। फिलहाल बताया जा रहा है कि खडसे व गुलाबराव पाटिल के बीच दोस्ती हो गई है।

फडणवीस के आवास पर खडसे ने की मुलाकात

प्रसार माध्यमों में यह खबर आई है कि एकनाथ खडसे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पिछले हफ्ते उनके निवास स्थान पर मुलाकात की है। उन्होंने एक साथ भोजन किया। हालांकि इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच वास्तव में क्या चर्चा हुई? इस बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

भाजपा ने नहीं की पुष्टि

देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी में वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे के प्रवेश की चर्चा पिछले कुछ माह से चल रही है। लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने खुद घोषणा की थी कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। लेकिन राज्य के भाजपा नेताओं ने इस खबर की पुष्टि नहीं की थी। इसके चलते अंततः एकनाथ खडसे ने स्पष्ट किया था कि वह शरद पवार के साथ ही रहेंगे।

इससे पहले भी उनके भाजपा में प्रवेश को लेकर कई बार चर्चा हो चुकी है, लेकिन भाजपा के स्थानीय नेता उन्हें पार्टी में शामिल करने के प्रति ज्यादा उत्सुक नहीं दिख रहे हैं। इसी वजह से अब एक बार फिर इस मुद्दे पर चर्चा शुरू हो गई है।

गिरीश महाजन का दिख रहा प्रभाव

एकनाथ खडसे और मंत्री गिरीश महाजन के बीच ज्यादा घनिष्ठता नहीं है। ये दोनों नेता हमेशा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते आए हैं। भारतीय जनता पार्टी में फिलहाल गिरीश महाजन का प्रभाव दिखाई दे रहा है। उन्हें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता है। इसलिए उनके विरोधी माने जाने वाले एकनाथ खडसे के भाजपा में प्रवेश को लेकर कई अड़चने आ रही हैं। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस मामले में कोई समाधान निकालते हैं या नहीं।

गौरतलब है कि एकनाथ खडसे की बहू केंद्रीय मंत्री हैं जबकि उनकी बेटी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शरदचंद्र पवार के गुट की प्रमुख पदाधिकारी हैं। ऐसे में अब भाजपा एकनाथ खडसे को लेकर क्या फैसला लेती है, इस पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी।

You Might Also Like

अमेरिका : लुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी, 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया
श्रद्धा-आफताब के दो साथियों ने किए चौंकाने वाले खुलासे, साकेत कोर्ट में बयान दर्ज
शेयर बाजार: विदेशी पूंजी की निकासी से शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
वडोदरा पुल हादसा: महिसागर नदी से 2 और शव बरामद, मरने वालों की संख्या 13 पहुंची, सर्च ऑपरेशन जारी
दिल्ली के बाद अब राजस्थान में भी टैक्स-फ्री हुई फिल्म ‘120 बहादुर’, फरहान अख्तर ने सीएम भजन लाल की जताया आभार
TAGGED:Eknath KhadseKhadse meets CM FadnavisMAHARASHTRASpeculations of Khadse's return to BJP
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

August 8, 2026

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?