राष्ट्रमंडल खेल 2026 : भारोत्तोलक हरजिंदर कौर व धावक गुलवीर सिंह ने जीते रजत पदक, मुक्केबाजी में 9 पदक पक्के
ग्लास्गो, 29 जुलाई। महिला भारोत्तोलक हरजिंदर कौर और धावक गुलवीर सिंह ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 के छठे दिन अपनी स्पर्धाओं में चमकदार प्रदर्शन किया और रजत पदक जीतने में सफल रहे। इन दो पदकों के साथ भारतीय दल ने अब तक दो स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य पदक सहित कुल 12 पदक जीते हैं और उसने मंगलवार को नौवे स्थान पर रहकर मंगलवार का समापन किया।
1⃣2️⃣medals. 9️⃣th on the table. And the journey is far from over💪
Team India continues to make its mark at the Commonwealth Games, with many more medal opportunities still ahead.
Until then, keep cheering for Bharat🇮🇳#Cheer4Bharat #CWG2026 #Glasgow2026 pic.twitter.com/fEVMfCTmrj
— SAI Media (@Media_SAI) July 28, 2026
इस बीच बुधवार को पांच और मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया। इसके साथ ही अब तक नौ भारतीय मुक्केबाजों ने विभिन्न भार वर्गों के सेमीफाइनल में जगह बनाकर देश के लिए कम से कम नौ कांस्य पदक पक्के कर लिए हैं। इस उपलब्धि ने बर्मिंघम 2022 में भारत के मुक्केबाजी के कुल पदकों की संख्या को भी पीछे छोड़ दिया है जिसमें देश ने (तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य) सात पदक जीते थे। वहीं एथलेटिक्स में तेजिंदरपाल सिंह तूर व समरदीप सिंह गिल ने गोला प्रक्षेप (शॉट पट) के फाइनल में पहुंचकर पदक की भारतीय उम्मीदें बरकरार रखीं।
TOPS Development athlete Tajinderpal Singh Toor and Khelo India Athlete Samardeep Singh Gill have both qualified for the Men's Shot Put Final at the Commonwealth Games 2026.
Tajinderpal registered a best throw of 20.14m to finish 2nd overall, while Samardeep recorded a best… pic.twitter.com/mdCIM3Afo9
— SAI Media (@Media_SAI) July 29, 2026
हरजिंदर ने 69 किग्रा भार वर्ग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 71 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली 29 वर्षीय हरजिंदर ने इस बार 69 किग्रा भार वर्ग में करिअर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक का नजारा प्रस्तुत किया और भारत के लिए मौजूदा खेलों का सातवां रजत पदक हासिल किया। हरजिंदर ने स्पर्धा के दौरान तीनों वर्गों (स्नैच, क्लीन एवं जर्क और कुल वजन) में अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जो पिछले चार वर्षों में उनकी प्रगति को दर्शाता है।
A Silver, a personal best and a performance to remember.
Congratulations, Harjinder! pic.twitter.com/rzIQzuQIiI
— SAI Media (@Media_SAI) July 28, 2026
पंजाबी लिफ्टर ने कुल 227 किलो वजन उठाया
पंजाब के नाभा की रहने वाली पांच फीट तीन इंच की हरजिंदर ने स्नैच में दो बार राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बेहतर किया। उन्होंने पहले 99 किग्रा वजन उठाकर नया रिकॉर्ड बनाया और फिर अंतिम प्रयास में 101 किग्रा वजन उठाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके बाद क्लीन एवं जर्क में भी उन्होंने रिकॉर्ड प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने पहले 123 किग्रा और फिर 126 किग्रा वजन सफलतापूर्वक उठाया, जिससे उनका कुल वजन 227 किग्रा रहा।
Congratulations to Harjinder Kaur for winning a Silver in the Women's 69 kg event at the Commonwealth Games in Glasgow. Also noteworthy is the fact that her performance yesterday was a personal best. It is gladdening to see our weightlifters perform so well in the Games. My best… pic.twitter.com/uK7igceWWv
— Narendra Modi (@narendramodi) July 29, 2026
कनाडा की चार्लोट सिमोनो ने नए रिकॉर्ड के साथ जीता स्वार्ण
हालांकि हरजिंदर के शानदार प्रदर्शन के बावजूद कनाडा की चार्लोट सिमोनो ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सिमोनो ने तीनों वर्ग (स्नैच, क्लीन एवं जर्क और कुल वजन) में राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने स्नैच में 108 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 132 किग्रा वजन उठाकर कुल 240 किग्रा का नया राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड बनाया। वह हरजिंदर से 13 किग्रा आगे रहीं।
History scripted!
Congratulations Gulveer Singh on bagging India's first ever CWG medal in 10000M!#Cheer4Bharat#Glasgow2026#CWG2026 pic.twitter.com/TjurTZufMH
— SAI Media (@Media_SAI) July 28, 2026
गुलवीर पुरुषों की 10 हजार मी. दौड़ में पदक जीतने वाले पहले भारतीय
उधर गुलवीर राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में पुरुष 10 हजार मीटर स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए। उन्होंने अंतिम लैप में जबर्दस्त तेजी दिखाते हुए 27 मिनट 49.78 सेकेंड का समय निकाला और दूसरे स्थान पर रहते हुए भारत की झोली में रजत पदक डाला। ऑस्ट्रेलिया के काई रॉबिन्सन ने 27 मिनट 48.93 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
Gulveer shines in Glasgow!
Congrats to him for winning a Silver in the Men’s 10,000m event. His commitment and dedication are commendable. All the best to him for the endeavours ahead. #CWG2026 pic.twitter.com/Ej5NEdK8y6
— Narendra Modi (@narendramodi) July 29, 2026
ऊंची कूद में एशियाई चैम्पियन पूजा सिंह बाहर
फिलहाल महिलाओं की ऊंची कूद में भारत को निराशा हाथ लगी, जब एशियाई चैम्पियन पूजा सिंह 1.82 मीटर की ऊंचाई पार करने में असफल रहीं और प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। 19 वर्षीय पूजा का यह राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण था। भारी बारिश के कारण प्रतियोगिता कुछ समय के लिए बाधित भी हुई। खेल दोबारा शुरू होने के बाद भी पूजा अपने तीसरे और अंतिम प्रयास में 1.82 मीटर की ऊंचाई पार नहीं कर सकीं, जिससे उनका अभियान समाप्त हो गया।
सातवें दिन रिंग में उतरे सभी 5 मुक्केबाज अंतिम 4 में
इस बीच खेलों के सातवें दिन मुक्केबाजी रिंग में उतरे सभी पांच मुक्केबाजों- अंकुश पंघाल (80 किलो), साक्षी चौधरी (51 किलो), अरुंधति चौधरी (70 किलो), सचिन सिवाच (60 किलो) और नरेंदर बेरवाल (90 किलो से अधिक) ने स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।
इससे पहले मंगलवार को लवलीना बोरगोहेन (75 किलो), मौजूदा एशियाई चैम्पियन प्रिया घंघास (60 किलो), एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति पवार (54 किलो) और जादुमणि सिंह (55 किलो) ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
