1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल
  4. ICC रैंकिंग : शुभमन गिल एक दिनी में फिर बने नंबर एक बल्लेबाज, टी20 में सूर्यवंशी की लंबी छलांग
ICC रैंकिंग : शुभमन गिल एक दिनी में फिर बने नंबर एक बल्लेबाज, टी20 में सूर्यवंशी की लंबी छलांग

ICC रैंकिंग : शुभमन गिल एक दिनी में फिर बने नंबर एक बल्लेबाज, टी20 में सूर्यवंशी की लंबी छलांग

0
Social Share

दुबई, 29 जुलाई। भारतीय कप्तान शुभमन गिल बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की नवीनतम रैंकिंग में एक बार फिर दुनिया के नंबर एक एक दिनी बल्लेबाज बन गए जबकि किशोरवय बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने अच्छे प्रदर्शन के सहारे टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में 230 स्थानों की लंबी छलांग लगाई और 48वें क्रम पर पहुंच गए।

गिल ने कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल को पछाड़ा

शुभमन ने एक दिनी रैंकिंग में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया। मिचेल इस वर्ष जनवरी से शीर्ष स्थान पर काबिज थे। सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 50.33 के औसत से 151 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। अपने इस शानदार प्रदर्शन से वह शीर्ष 50 में जगह बनाने में सफल रहा। सूर्यवंशी के 536 रेटिंग अंक हैं।

टी20 में नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं ईशान किशन

वहीं ईशान किशन टी20 में नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। उनके 910 रेटिंग अंक हैं। उन्होंने दूसरे स्थान पर काबिज पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान (848) पर अच्छी बढ़त बना रखी है। तिलक वर्मा दो पायदान ऊपर छठे स्थान पर जबकि टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर सात पायदान ऊपर 24वें स्थान पर आ गए।

चोटिल वरुण चक्रवर्ती फिसलन के बावजूद शीर्ष 10 में बरकरार

लेग स्पिनर रवि बिश्नोई टी20 में गेंदबाजों की सूची में 31 पायदान ऊपर 41वें स्थान पर पहुंच गए। वहीं चोटिल होने के कारण जिम्बॉब्वे दौरे से बाहर रहे वरुण चक्रवर्ती तीन स्थान नीचे खिसक गए, लेकिन वह शीर्ष 10 में बने हुए हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code