Homeहिन्दीचुनावहरियाणा में मतदान आज, 90 सीटों पर लड़ रहे 1,031 उम्मीदवार

हरियाणा में मतदान आज, 90 सीटों पर लड़ रहे 1,031 उम्मीदवार

चंडीगढ़, 4 अक्टूबर। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान होना है। 90 विधानसभा सीटों वाले राज्य में सुबह ठीक सात बजे से वोटिंग शुरू होगी, जो शाम छह बजे तक चलेगी। चुनावी परिणाम आठ अक्टूबर को आएंगे।

दो करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया, ‘2,03,54,350 वोटर्स मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं। इनमें 8,821 मतदाता 100 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। कुल 1,031 उम्मीदवार 90 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 101 महिलाएं हैं। इन उम्मीदवारों में 464 निर्दलीय लड़ रहे हैं जबकि मतदान के लिए कुल 20,632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

राज्य में मौजूदा समय में भाजपा की सरकार है, जहां सीएम नायब सिंह सैनी हैं। चुनाव के जरिए उनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा, कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट और जेजेपी के दुष्यंत चौटाला और 1027 अन्य उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने के लिए प्रयासरत

सत्तारूढ़ भाजपा लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है जबकि कांग्रेस को एक दशक के बाद सरकार में वापसी की उम्मीद है। राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो सीधी टक्कर भाजपा और कांग्रेस में है, लेकिन किस्मत आजमाने वाले अन्य प्रमुख दलों में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप), इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन और जननायक जनता पार्टी (जजपा)-आजाद समाज पार्टी (आसपा) का गठबंधन भी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments