1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक : केरूर में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, 4 लोग घायल, बड़ी सभाओं पर रोक के साथ स्कूल-कॉलेज भी बंद
कर्नाटक : केरूर में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, 4 लोग घायल, बड़ी सभाओं पर रोक के साथ स्कूल-कॉलेज भी बंद

कर्नाटक : केरूर में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, 4 लोग घायल, बड़ी सभाओं पर रोक के साथ स्कूल-कॉलेज भी बंद

0
Social Share

बेंगलुरु, 7 जुलाई। कर्नाटक में बागलकोट जिले के केरूर शहर में बुधवार की शाम दो अलग-अलग समुदायों के लोगों के बीच हुई हिंसक झड़प चार लोग घायल हो गए। इस दौरान एक समुदाय की दुकानों और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।

पुलिस ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में करने के बाद एहतियात के तौर पर शुक्रवार तक बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके साथ ही स्कूल और कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं।

महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप पर हुई बहस हिंसा में तब्दील

प्राप्त जानकारी के अनुसार केरूर में दोनों पक्षों के बीच उस समय विवाद शुरू हो गया, जब एक पक्ष ने एक दूसरे पर महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर झड़प हिंसात्मक हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायल चार लोगों में से तीन एक समुदाय के थे और एक दूसरे समुदाय से थे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत स्थिर है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code