1. Home
  2. हिंदी
  3. खेल
  4. टोक्यो पैरालंपिक :  विनोद कुमार चक्का प्रक्षेप में तीसरे स्थान पर रहे, परिणाम रोका गया
टोक्यो पैरालंपिक :  विनोद कुमार चक्का प्रक्षेप में तीसरे स्थान पर रहे, परिणाम रोका गया

टोक्यो पैरालंपिक :  विनोद कुमार चक्का प्रक्षेप में तीसरे स्थान पर रहे, परिणाम रोका गया

0
Social Share

टोक्यो, 29 अगस्त। भारतीय पैरा एथलीटों ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में रविवार को शानदार प्रदर्शन किया और दो रजत व एक कांस्य सहित तीन पदक जीतने में सफल रहे। इस क्रम में विनोद कुमार ने पुरुषों की चक्का प्रक्षेप F52 स्पर्धा में नए एशियाई रिकॉर्ड के साथ कांस्य पदक जीतकर दिन का समापन किया। इसके पूर्व भाविनाबेन पटेल ने महिला टेबल टेनिस में रजत पदक के साथ दिन की शुरुआत की थी तो शाम को निषाद कुमार ऊंची कूद में एशियाई रिकॉर्ड की बराबरी के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

फिलहाल आयोजन समिति ने देर शाम इस स्पर्धा का परिणाम वर्गीकरण समीक्षा के कारण रोक दिया। अब इस स्पर्धा का पदक वितरण समारोह 30 अगस्त की शाम को किया जाएगा।

विनोद ने पांचवें प्रक्षेप में एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया

स्पर्धा की बात करें तो 42 वर्षीय विनोद कुमार अपने पांचवें प्रयास में 19.91 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस क्रम में उन्होंने नया एशियाई रिकॉर्ड भी बना दिया। पहले स्थान पर पोलेंड के पियोत्र कोसेविच रहे। उन्होंने 20.02 मीटर का थ्रो किया। वहीं क्रोएशिया के वेलिमीर सैंडर (19.98 मीटर) के दूसरे स्थान पर रहे।

विनोद ने अपने छह प्रयासों में 17.46 मीटर के थ्रो से शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 18.32 मीटर, 17.80 मीटर, 19.20 मीटर, 19.91 मीटर और 19.81 मीटर का प्रक्षेप किया। उनका पांचवां थ्रो 19.91 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो माना गया। इसी के साथ उन्होंने एशियाई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

पीएम मोदी ने विनोद को दी बधाई

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांस्य पदक जीतने पर विनोद कुमार को बधाई दी है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘विनोद कुमार के शानदार प्रदर्शन पर खुशी मना रहा है सारा भारत! कांस्य पदक के लिए उन्हें ढेर सारी बधाइयां। उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के उत्कृष्ट परिणाम देखने को मिल रहे हैं।’

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code