hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विनेश फोगाट ने खारिज किया WFI का प्रतिबंध, बोलीं- ‘मेरे पास है संन्यास से वापसी की पात्रता’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > विनेश फोगाट ने खारिज किया WFI का प्रतिबंध, बोलीं- ‘मेरे पास है संन्यास से वापसी की पात्रता’
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

विनेश फोगाट ने खारिज किया WFI का प्रतिबंध, बोलीं- ‘मेरे पास है संन्यास से वापसी की पात्रता’

Revoi Editor
Last updated: May 11, 2026 7:55 pm
Revoi Editor
Published: May 11, 2026
Share
SHARE

गोंडा, 11 मई। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के खिलाफ आमने-सामने की लड़ाई के लिए फिर तैयार ओलम्पियन विनेश फोगाट ने महासंघ की ओर से लागू प्रतिबंध को खारिज करते सोमवार को कहा कि वह संन्यास नहीं लेंगी और राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में भाग लेंगी।

प्रतिबंध के बावजूद चयन ट्रॉयल्स स्थल पर पहुंचीं

डब्ल्यूएफआई के प्रतिबंध के बावजूद एशियाई खेल 2026 के निमित्त आज से यहां प्रारंभ चयन ट्रायल्स के आयोजन स्थल पर पहुंचीं विनेश ने पत्रकारों से कहा कि वह डब्ल्यूएफआई के कारण बताओ नोटिस का जवाब दे चुकी हैं और संन्यास से वापसी की पात्रता रखती हैं। वहीं महासंघ ने कहा कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक काररवाई पूरी होने तक वह टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सकती।

राष्ट्रीय महासंघ ने इससे पहले कहा था कि विनेश 26 जून, 2026 तक घरेलू टूर्नामेंटों में भाग नहीं ले सकतीं क्योंकि डोपिंग रोधी नियमों के तहत संन्यास के वापसी के बाद उन्होंने छह महीने की अनिवार्य नोटिस अवधि पूरी नहीं की है। विनेश ने डब्ल्यूएफआई अधिकारियों से मिलने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘आप आखिर मुझसे क्या चाहते हैं? क्या मैं संन्यास लेकर परे हो जाऊं? हार मान लूं, ताकि मेरे खिलाफ उनकी साजिश कामयाब हो जाए।’

‘संन्यास के बाद वापसी के अपने फैसले से UWW को पिछले वर्ष जून में ही अवगत करा चुकी हूं’

इससे पहले अयोध्या हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद विनेश ने डब्ल्यूएफआई के कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया। उन्होंने दावा किया कि विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की संहिता का रिटायर्ड खिलाड़ियों से जुड़ा नियम 5.6.1 उन पर लागू नहीं होता क्योंकि वह जून में ही युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) को संन्यास के बाद वापसी के अपने फैसले से अवगत करा चुकी हैं।

I have been given written permission by the ITA to compete from 1 Jan, 2026, I was allowed to register for the 2026 Senior Open Ranking Tournament at Nandini Nagar, Gonda on the 28th of April, 2026. I came to Gonda today to participate but I have neither been allowed to complete… pic.twitter.com/xq6gmQ8nmF

— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) May 11, 2026

यूडब्ल्यूडब्ल्यू के नियमों के अनुसार संन्यास से वापसी करने वाले खिलाड़ी को कम से कम छह महीने पहले उसे सूचित करना जरूरी है जबकि इस दौरान टेस्ट के लिए भी उपलब्ध रहना होगा। विनेश ने अपने जवाब में कहा कि उन्होंने यूडब्ल्यूडब्ल्यू को पहले ही अपनी वापसी की जानकारी दे दी थी लिहाजा प्रक्रियागत जरूरतें वह पूरी कर चुकी हैं।

‘WFI को भी पिछले वर्ष 12 दिसम्बर को वापसी की सूचना दे चुकी हूं’

उन्होंने कहा कि वह डब्ल्यूएफआई को पिछले वर्ष 12 दिसम्बर को ही सूचित कर चुकी थी कि वह वापसी करना चाहती हैं । उन्होंने कहा, ‘मुझे कारण बताओ नोटिस देने के लिए छह महीने इंतजार क्यों किया गया और वह भी टूर्नामेंट से दो दिन पहले।’ उन्होंने एक छोटा जवाब दे दिया है और 14 दिनों के भीतर पूरा जवाब देंगी।

महासंघ ने कहा – अनुशासनात्मक काररवाई पूरी होने तक फोगाट स्पर्धा में भाग नहीं ले सकती

वहीं डब्ल्यूएफआई सूत्रों ने हालांकि कहा कि महासंघ उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है और उसका मानना है कि विनेश ने सिर्फ पात्रता के पहलू पर जवाब दिया है जबकि उनके खिलाफ लगाये गए अनुशासनहीनता के आरोपों का जवाब वह नहीं दे सकी हैं।

महासंघ के एक सूत्र ने कहा, ‘उनका जवाब पूरा नहीं है। उन्होंने पूरे कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिया है । जब तक अनुशासनात्मक काररवाई पूरी नहीं हो जाती, वह भाग नहीं ले सकती। हम उन्हें यहां आने से नहीं रोकेंगे, लेकिन हर मसले पर पूरा स्पष्टीकरण मिलने तक उन्हें इंतजार करना होगा।’

You Might Also Like

पंजाब को फिर सुलगाने की हो रही साजिश! शाह से मिले सीएम मान, केंद्र ने भेजी CRPF-RAF की 18 कम्पनियां
NCERT ने कक्षा 12 की राजनीति विज्ञान के पाठ्यक्रम में किया संशोधन, अयोध्या व गोधरा दंगों के संदर्भ हटाए
आज का राशिफल और पंचाग-नक्षत्र जानें
एशिया कप क्रिकेट : आईसीसी ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की पीसीबी की मांग खारिज कर दी
खरगे समेत कई कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई, जानें क्या कहा…
TAGGED:I Am Eligible to Return from RetirementVinesh asserts her eligibilityVinesh Dismisses WFI BanVinesh Phogat
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?