hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रणजी ट्रॉफी : विदर्भ ने गत चैम्पियन मुंबई से हिसाब चुकाया, गुजरात को हरा केरल पहली बार फाइनल में
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > रणजी ट्रॉफी : विदर्भ ने गत चैम्पियन मुंबई से हिसाब चुकाया, गुजरात को हरा केरल पहली बार फाइनल में
खेलहिन्दी

रणजी ट्रॉफी : विदर्भ ने गत चैम्पियन मुंबई से हिसाब चुकाया, गुजरात को हरा केरल पहली बार फाइनल में

Revoi Editor
Last updated: February 21, 2025 6:35 pm
Revoi Editor
Published: February 21, 2025
Share
SHARE

नागपुर/अहमदाबाद, 21 फरवरी। गत उपजेता विदर्भ ने यहां विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) स्टेडियम में पांचवें व अंतिम दिन आज रिकॉर्ड 42 बार के चैम्पियन मुंबई को 80 रनों से हराकर पिछले वर्ष फाइनल में मिली पराजय का हिसाब बराबर किया और राष्ट्रीय क्रिकेट की श्रेष्ठता की प्रतीक रणजी ट्रॉफी के फाइनल में लगातार दूसरी बार प्रवेश कर लिया।

VIDARBHA Into The Final by settling scores against MUMBAI 🔥
This is their consecutive appearance in the Ranji Trophy Finals!

And Yash Rathod You Beauty 😍
For me he's the pillar of this batting unit. And Ofcourse, Harsh Dubey! The Highest Wicket Taker by a Huge Margin 💪 pic.twitter.com/snpiAdlK3U

— Shantanu Pande (@Shant_Tanu) February 21, 2025

नागपुर में 26 फरवरी से विदर्भ व केरल के बीच फाइनल खेला जाएगा

तीसरे खिताब के लिए प्रयासरत विदर्भ की, जिसने लगातार दो सत्रों (2016-17 व 2017-18) में चैम्पियन का श्रेय अर्जित किया था, अब केरल से मुलाकात होगी। केरल ने अहमबाद में मेजबान गुजरात को पहली पारी में हासिल सिर्फ दो रनों की बढ़त के आधार पर हराकर 90 वर्ष पुरानी स्पर्धा में पहली बार फाइनल का सफर तय किया। फाइनल मुकाबला नागपुर में 26 फरवरी से दो मार्च के बीच खेला जाएगा।

Mumbai's lower order put up a fight once again this season, but the defending champions go down to last season's runners-up Vidarbha https://t.co/7Pn7dKeNrO pic.twitter.com/ytExkEiSij

— Cricinfo (@cricinfo) February 21, 2025

विदर्भ बनाम मुंबई मैच का स्कोर कार्ड

सेमीफाइनल में विदर्भ के 383 रनों के जवाब में मुंबइया टीम ओपनर आकाश आनंद के शतकीय प्रयास (106) के बावजूद 270 रनों पर सीमित हो गई थी। विदर्भ ने दूसरी पारी में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ यश राठौर के दमदार सैकड़े (151) के सहारे 292 रन बनाए और मुंबई को 406 रनों का लक्ष्य दिया। लेकिन मेहमान टीम कप्तान अजिंक्य रहाणे (18 व 12) व सूर्यकुमार यादव (0 व 23) सरीखे बल्लेबाजों की असफलताओं के बीच अंतिम दिन चाय के थोड़ी देर बाद दूसरी पारी में 325 रनों पर आउट हो गई और विदर्भ ने 80 रन की जीत से फाइनल का टिकट हासिल कर लिया।

केरल बनाम गुजरात मैच का स्कोर कार्ड

1⃣ wicket in hand
2⃣ runs to equal scores
3⃣ runs to secure a crucial First-Innings Lead

Joy. Despair. Emotions. Absolute Drama! 😮

Scorecard ▶️ https://t.co/kisimA9o9w#RanjiTrophy | @IDFCFIRSTBank | #GUJvKER | #SF1 pic.twitter.com/LgTkVfRH7q

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 21, 2025

दूसरी तरफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में केरल ने विकेटकीपर बल्लेबाज ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के बड़े शतक (नाबाद 177) के सहारे पहली पारी में 457 रनों बनाए थे। जवाब में गुजरात की टीम 455 रनों पर आउट हो गई। सलामी बल्लेबाज प्रियांक पंचाल ने 148 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन उनकी टीम दो रनों की लीड खा बैठी और अंत में उसे बाहर होना पड़ा।

A special moment for Kerala 👌

They have qualified for the final for the first time in the #RanjiTrophy 👏

It's Vidarbha vs Kerala in the final showdown 🔥

Scorecard ▶️ https://t.co/kisimA9o9w#RanjiTrophy | @IDFCFIRSTBank | #GUJvKER | #SF1 pic.twitter.com/VCasFTzbB7

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 21, 2025

केरल ने अंतिम दिन मैच समाप्ति की घोषणा तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 114 रन बनाए थे। गुजरात की बात करें तो वह तीसरी बार फाइनल में जगह बनाने के लिए प्रयासरत थी। पहली बार उसे 1950-51 में होल्कर से फाइनल गंवाना पड़ा था जबकि 2016-17 में उसने मुंबई को हराकर अपना पहला खिताब जीता था।

You Might Also Like

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को दिल्ली हाई कोर्ट की हरी झंडी, याचिकाकर्ता पर ही 1 लाख रु. का जुर्माना
बजट 2023 : पहचान पत्र के रूप में अब पैन कार्ड का इस्तेमाल होगा, केवाईसी के लिए आधार की अनिवार्यता समाप्त
कर्नाटक में भी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ टैक्स फ्री, सीएम बोम्मई बोले – 80 व 90 के दशक की सच्ची कहानी
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: बाइकों की जोरदार भिड़ंत में चार लोगों की मौत, एक अन्य घायल
पीएम मोदी जी7 शिखर बैठक में हिस्सा लेने के लिए 26 जून को जर्मनी जाएंगे
TAGGED:Cricketdefending champion Mumbai outKerala beats GujaratKerala enters final for the first timeRanji TrophyVidarbha settles score with Mumbai
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

August 7, 2026

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?